इन कारणों से आप भी नहीं खरीदना चाहेंगे Iphone SE

एप्पल का लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन एसई भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली 4 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन है। हालांकि, ब्रांड न्यू आईफोन सभी लोगों के लिए बेस्ट फोन नहीं हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ऐसे कई कारण है जिसके चलते आपको यह फोन खरीदने से बचना चाहिए।

पहली वजह:
लॉन्च से पहले आईफोन एसई को किफायती बजट का आईफोन माना जा रहा था, लेकिन 39,000 रुपये कीमत भारतीयों के लिए कहीं से किफायती नहीं है। ज्यादा कीमत के चलते यह फोन सीधा आईफोन 6एस का प्रतियोगी बना जाता है।

दूसरी वजह:
iPhone SE के लिए एक और बड़ी समस्या इसकी 4 इंच स्क्रीन है, जो ज्यादातर भारतीय खरीददारों के लिए बहुत छोटी हो सकती है, भारत में बड़ी स्क्रीन का वर्चस्व है। जिस कीमत में आईफोन एसई खड़ा है उस रेंज में कई बड़ी स्क्रीन और अच्छे फीचर्स के साथ फोन मौजूद हैं।