ये हैं 5,000 रुपए से कम बजट वाले पांच बेहतरीन फोन

अगर आप कम बजट में एंड्रॉयड फोन लेना चाहते हैं तो पांच हजार रुपए से कम कीमत वाले ये पांच हैंड सेट्स बेहतर हो सकते हैं। जानें सबसे सस्ते और अच्छे एंड्रॉयड फोन्स के बारे में।

1- लेनोवो ए319-
पांच हजार से कम कीमत वाले एंड्रॉयड फोन्स में लेनोवो ए319 सबसे अच्छा फोन बताया जा रहा है। इस फोन कीमत बाजार में 4200 रुपए है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह कई रंगों में उपलब्ध है। 4 इंच डिस्प्ले, रियर कैमरा 5 एमपी और फ्रंट कैमरा 2 एमपी। 512 एमबी रैम, 4जीबी इंटरनल मेमोरी, 3जी, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी सपोर्टेड है। इसके अलावा डुअल सिम के साथ 1500 mAh की बैटरी है।

2- इंटेक्स क्लाउड 3जी कैंडी
पांच हजार रुपए से कम कीमत से आने वाले एंड्रॉयड फोन में इंटेक्स क्लाउड 3जी कैंडी भी है। इसकी कीमत बाजार में 2999 रुपए है। इसके फीचर्स को देखें तो इसमें में 256 एमबी रैम, 4इंच डिस्प्ले, डुअल सिम, फ्लैश लाइट के साथ 2 मेगापिक्सेल का कैमरा, 3जी, वाई-फाई और जीपीएस सपोर्टेड है। ब्लूटूथ और एफएम के साथ 1400 MAh की बैटरी है।