सावधान: ChatGPT से बिल्कुल भी न लें इन पांच चीजों में मदद, बनने के बजाए बिगड़ सकता है काम!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 22 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

Avoid These 5 Advices From ChatGPT:

चैटजीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाला एक कमाल का टूल है, लेकिन हर काम इसके भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। जानिए किन मामलों में हमें ChatGPT और अन्य एआई टूल्स से बिल्कुल भी मदद नहीं लेनी चाहिए।

Avoid chatgpt for 5 advices health legal investment hacking bomb details
ChatGPT - फोटो : AI

    2022 में लॉन्च होने के बाद से ChatGPT ने इंटरनेट पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है। यह AI टूल हर दिन अरबों सर्च क्वेरीज के जवाब देता है और लोगों की जिंदगी आसान बनाता है। चाहे वह कंटेंट राइटिंग हो, कोडिंग, या फिर कस्टमर सपोर्ट, ChatGPT हर जगह मददगार साबित हो रहा है। लेकिन एक बात समझना जरूरी है कि इसकी काबिलियत जितनी बड़ी है, सीमाएं भी उतनी ही अहम हैं। कुछ ऐसे मामले हैं जहां ChatGPT से अगर आप सलाह न लें तो बेहतर होगा। आइए जानते हैं ऐसे कौन सी बातें हैं जहां आपको ChatGPT या किसी अन्य एआई टूल से सलाह लेने से बचना चाहिए।

    स्वास्थ्य संबंधी सलाह से रहें दूर
    स्वास्थ्य संबंधी सलाह से रहें दूर - फोटो : Freepik.com

    स्वास्थ्य संबंधी सलाह से रहें दूर

    AI इंसानी डॉक्टर का विकल्प नहीं हो सकता। कोई भी बीमारी या लक्षण होने पर ChatGPT से सुझाव लेना आपको गलत दिशा में ले जा सकता है। AI टूल से सलाह लेकर इलाज शुरू कर देना एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से मिलना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

    हैकिंग
    हैकिंग - फोटो : AI

    हैकिंग के लिए नहीं है AI

    अगर आप सोच रहे हैं कि AI की मदद से किसी का पासवर्ड हैक कर लेंगे, तो ये सोचना ही गलत है। ChatGPT जैसे टूल में सिक्योरिटी के कड़े नियम हैं और ये किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि में आपकी मदद नहीं करेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें