एयरटेल के प्लान हुए अपडेट, इस सस्ते प्लान में मिल रहा है रोज 1.5GB डाटा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Airtel revised its pre-paid plans including Rs 349 and Rs 549 plan
Airtel

    अगर आप एक एयरटेल सिम कार्ड यूजर हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। एयरटेल ने अपने प्लान को अपडेट किया है। अपडेट के बाद कई सारे प्लान में बदलाव किए गए हैं। कुछ प्लान में पहले के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा मिल रहा है। तो आइन जानते हैं इन प्लान के बारे में।

    Airtel
    Airtel

    349 रुपये वाला प्लान हुआ अपडेट

    एयरटेल ने अपने सबसे पोपुलर 349 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है। इस प्लान में अब 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, जबकि पहले इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलता था। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।

    Airtel
    Airtel

    448 रुपये वाला प्लान

    448 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 70 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में 100 मैसेज भी रोज मिलेंगे, हालांकि प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 300 मिनट और सप्ताह में 1,200 मिनट है। यह प्लान सभी हैंडसेट यूजर्स के लिए है

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें