Airtel का शानदार ऑफर, आईफोन की खरीदारी करने पर मिलेगा 3,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत पोस्टपेड उपभोक्ताओं को आईफोन 11 और आईफोन एक्सआर की खरीदारी करने पर 3,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर के लिए एपल के साथ साझेदारी की है।

एयरटेल का लेटेस्ट ऑफर
एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक इस ऑफर का लाभ 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच Chroma और Apple Unicorn स्टोर पर जाकर उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत पोस्टपेड यूजर्स को आईफोन 11 पर 3,400 रुपये और आईफोन एक्सआर पर 3,600 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

ऐसे प्राप्त करें डिस्काउंट
- पोस्टपेड ग्राहक एयरटेल थैंक्स मोबाइल एप ओपन करें। अब यहां ग्राहकों को कूपन मिलेगा।
- Claim Now पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नंबर एपल के साथ शेयर करके Proceed पर क्लिक करें।
- अब यूजर्स को आईफोन 11 और आईफोन एक्सआर की खरीदारी करने पर डिस्काउंट मिलेगा।