Airtel Recharge Plan: 56 दिन की वैलिडिटी और 3GB डाटा के साथ आता है यह प्लान, मिलते हैं कई फायदे

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सारे प्रीपेड प्लान उपलब्ध करा दिए हैं। इन प्लान्स में 1 जीबी डाटा से लेकर 3 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग के प्लान भी मौजूद हैं। एयरटेल के इन प्लान में आपको अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यदि आप भी किसी ऐसे ही भरपूर डाटा के साथ OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की तलाश में हैं तो एयरटेल का 699 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में...

एयरटेल के 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB डाटा प्रतिदिन मिलता है। यानी आपको दो महीने तक रोजाना 3 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की 64kbps की स्पीड से मिलता है।

699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 56 दिन के लिए ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान के साथ आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।