आज से 10 साल पहले लांच हुआ था पहला एंड्रॉयड फोन, 6 खास बातें जो शायद ही आप जानते होंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 24 Sep 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
10 years of the first Android phone G1, 6 things you didn’t know
first Android phone

    10 साल पहले यदि गूगल ने एक खास मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को जन्म नहीं दिया होता तो शायद स्मार्टफोन का बाजार इतनी तेजी से नहीं बढ़ता और आज हर एक आदमी के हाथ में स्मार्टफोन नहीं होता। जी हां, हम बात कर रहे हैं एंड्रॉयड मोबाइल ऑपेरेटिंग सिस्टम की जिसने मोबाइल को एक नया जन्म दिया। 10 साल पहले 23 सितंबर 2008 को गूगल के को-फाउंडर्स सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन लांच किया था। पहले एंड्रॉयड फोन का नाम G1 था जिसकी कीमत 399 डॉलर यानि करीब 28,997 रुपये थी। इस फोन को गूगल, एचटीसी और टी-मोबाइल ने मिलकर तैयार किया था। तो आइए इस खास मौके पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे 6 अनसुनी बातें जानते हैं।

    first Android phone
    first Android phone - फोटो : android central

    टच-स्क्रीन

    आज भले ही सभी एंड्रॉयड फोन में टच-स्क्रीन मिल रही है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पहले एंड्रॉयड फोन में टच-स्क्रीन नहीं, बल्कि स्लाइडर की-बोर्ड था और ट्रैकबॉल जैसा नेविगेशन बटन दिया गया था।

    first Android phone
    first Android phone - फोटो : android central

    पहले एंड्रॉयड फोन का दूसरा नाम भी था

    पहले एंड्रॉयड फोन को अमेरिका में G1 के नाम से moniker द्वारा बेचा गया, वहीं अन्य बाजार में इसे एचटीसी ड्रीम भी कहा गया। G1/HTC ड्रीम को 23 सितंबर 2008 को लांच किया गया था जबकि जनवरी 2009 में यह फोन बाजार में उपलब्ध हुआ था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें