Smartphone Tips: मोबाइल के प्री-इंस्टॉल्ड एप को करना चाहते हैं डिलीट, ये रहा पूरा प्रोसेस

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Fri, 04 Feb 2022 02:52 PM IST
Smartphone Tips how to delete or disable pre-installed app in mobile phone
मोबाइल के प्री-इंस्टॉल्ड एप को कैसे करें डिलीट - फोटो : i stock

    आज स्मार्टफोन ने हमारे जीवन में एक अहम जगह ले ली है। हर किसी को अपना काम निपटाने के लिए फोन की जरूरत होती है। ऐसे में आपके फोन में जरा सी दिक्कत होने पर आपके कई काम रुक सकते हैं। साथ ही आपको परेशानी भी हो सकती है। कई बार फोन में ढेर सारे एप होने की वजह से भी फोन में दिक्कत आने लगती है। जरूरत से ज्यादा एप का होना आपके फोन के स्लो चलने का भी एक कारण होता है। इसलिए आपको कुछ एप फोन से हटा देने चाहिए, लेकिन जिन एप को आप डाउनलोड करते हैं, जाहिर है आप उनका इस्तेमाल करते होंगे। ऐसे में बचे वो एप जो फोन में प्री-इंस्टॉल्ड होते हैं। इन एप को डिलीट करना इतना आसान नहीं होता, लेकिन ये नामुमकिन भी नहीं है। आज हम आपको इन्हें डिलीट करने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा तरीका...

    मोबाइल के प्री-इंस्टॉल्ड एप को कैसे करें डिलीट
    मोबाइल के प्री-इंस्टॉल्ड एप को कैसे करें डिलीट - फोटो : Pixabay
    • दरअसल, फोन में कुछ एप पहले से ही डाउनलोडेड होते हैं, जिनका जो आपके किसी काम के नहीं होता। ये बस आपके फोन का स्टोरेज घेरे रहते हैं। वहीं इन्हें डिलीट करने का ऑप्शन कम ही होता है। ऐसे में आपके पास एक तरीका है जिससे आपका काम हो सकता है।
    मोबाइल के प्री-इंस्टॉल्ड एप को कैसे करें डिलीट
    मोबाइल के प्री-इंस्टॉल्ड एप को कैसे करें डिलीट - फोटो : Pixabay
    • प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए एप को डिलीट करना आसान है मगर प्री-इंस्टॉल्ड एप करना आसान नहीं है। आपको इसके लिए बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
    और पढ़ें...