Cyber Fraud Alert: भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, जालसाज मिनटों में खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Wed, 01 Dec 2021 08:59 AM IST
Cyber Fraud Alert tips to protect yourself against cybercrime
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : pixabay

    आज के समय में हर एक चीज करना बेहद आसान हो गया है। मतलब ज्यादातर काम तो घर बैठ ही हो जाते हैं, चाहे फिर वो खरीदारी करनी हो या कुछ खाने की चीजें मंगानी हो आदि। वहीं, पैसों का लेनदेन भी काफी आसान हो गया है। एक समय था जब लोगों को अपने ही पैसे के लिए बैंकों में लाइन लगानी पड़ती थी, लेकिन अब पैसे चाहिए तो एटीएम से मिनटों में पैसे निकल जाते हैं। जबकि ऑनलाइन माध्यम से आप मिनटों में किसी को पैसे भेज सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे ऑनलाइन लेनदेन बढ़ा है, वैसे ही साइबर फ्रॉड भी काफी ज्यादा बढ़ रहा है। जालसाज हर बार कोई न कोई न तरकीब निकालकर लोगों के बैंक खाते से पैसे चुराने का प्लान बनाते रहते हैं। ऐसे में हमें जरूरत है कि हम इन जालसाजों से बचकर रहें। इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ेगा।तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

    साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
    साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : iStock

    ओटीपी-पिन साझा न करें

    कई बार ये जालसाज झूठे बैंक वाले बनकर आपसे आपके मोबाइल पर आया हुआ ओटीपी (पैसे निकालने के लिए जरूरी होता है) मांगते हैं। वहीं, कई बार आपसे किसी न किसी बहाने से आपका एटीएम पिन पूछते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी किसी भी स्थिति में बैंक वाले आपसे ये जानकारी नहीं मांगते हैं। इसलिए इसे किसी के भी साथ साझा न करें।

    साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
    साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : iStock

    अनजान लिंक्स से सावधान रहें

    कई बार आपने देखा होगा कि आपकी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा कई अनजाने लिंक्स आते हैं, जिनमें आपको पैसों या लॉटरी जैसे लालच दिए जाते हैं। जबकि इन लिंक्स पर क्लिक करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसलिए भूलकर भी कभी इन पर क्लिक न करें।

    और पढ़ें...