गुलाबी रंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pexel
वास्तु कहता है कि जो लोग अपने रिश्तों को लेकर गंभीर और बहुत भावुक होते हैं। उनके लिए गुलाबी रंग का प्रयोग करना अच्छा रहता है। गुलाबी रंग मन को शांति प्रदान करने और प्रेम के कोमल भाव को बढ़ाने में सहायक होता है। गुलाबी रंग में उमंग और आशा की मनोभूमि बनाने की विशेषता मानी जाती है। इसलिए जो जातक अपने रिश्तों को लेकर अति गंभीर और वफादार होते हैं, उनके लिए गुलाबी रंग का प्रयोग करना अच्छा रहता है। इस रंग के प्रयोग से ऐसे जातकों को भावनात्मक रूप से प्रसन्नता मिलती है।