फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February Rashifal 2025: फरवरी का महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा सबसे ज्यादा भाग्यशाली, जानें मासिक राशिफल

Mon, 03 Feb 2025 06:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

February Monthly Horoscope 2025: साल का दूसरा महीना फरवरी कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली और कुछ के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए फरवरी 2025 का महीना क्या लेकर आया है। 
विज्ञापन
1 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने की शुरुआत शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको अपने करियर-कारोबार आदि में अच्छी सफलता मिलेगी। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपका करियर का ग्राफ तेजी से चढ़ता हुआ नजर आएगा। माह के पूर्वार्ध में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होंगी। कामकाज की यह अनुकूलता थोड़े समय के लिए दूसरे सप्ताह में भले ही कम होती नजर आए लेकिन माह के तीसरे सप्ताह तक सौभाग्य आपके साथ बना रहेगा। नतीजतन आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है।

आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी, लेकिन माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा खर्चीला रह सकता है। इस दौरान आप किसी योजना अथवा कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय भी विशेष ध्यान देना होगा। रिश्ते-नातों की दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभता लिए हुए है। पूरे माह आपके शुभचिंतक हर सुख-दुख में साथ खड़े प्रियजन आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और एकता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

विज्ञापन

2 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिश्रित फलदायी है। इस पूरे माह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य के साथ जीवन से जुड़ी तमाम गुत्थियों को सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। माह की शुरुआत में घर और बाहर दोनों जगह अपनों का सहयोग न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको दूसरों पर निर्भर न रहकर खुद ही कार्य को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। कुल मिलाकर सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में करियर हो या फिर कारोबार दोनों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर करें।

वृष राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा अन्यथा उधार मांगने की नौबत भी आ सकती है। इस दौरान व्यवसाय में आपको उतना लाभ नहीं हो पाएगा जितना आप उम्मीद संजोए बैठे रहेंगे। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी यह समय चुनौती भरा रहेगा। करियर-कारोबार और रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको सकारात्मक परिणाम माह के मध्य से मिलने प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। इस दौरान आपकी कारोबारी योजनाएं सफल होंगी।

नौकरीपेशा लोगों को माह के अंत में अपने अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर चलना लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान जल्दबाजी अथवा आवेश में आकर कोई कारोबारी निर्णय न लें। रिश्ते नाते की दृष्टि से फरवरी माह का उत्तरार्ध प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। 

उपाय: प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं दुर्गाष्टकम् का पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप इस माह अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको निश्चित रूप से मनचाही सफलता मिलेगी। इस माह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों और आलोचनाओं आदि को इग्नोर करते हुए करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कार्य विशेष से जुड़ी कुछेक मुश्किलें सामने आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपने भीतर नकारात्मक विचार आने से रोकते हुए चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा क्योंकि कुछ ही दिनों में चीजें एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगी और एक बार फिर सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक देगी।

माह के दूसरे सप्ताह से करियर-कारोबार में उन्नति एवं लाभ होता नजर आएगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को खासा लाभ हो सकता है। कोई बड़ी कारोबारी डील होने की संभावना बनेगी। उच्च शिक्षा अथवा करियर कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा होगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। माह के मध्य में पूर्व में किये गये निवेश से खासा लाभ होगा। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।

माह के उत्तरार्ध में आपको अपने सेहत, संबंध और संपत्ति को लेकर चिंता बनी रह सकती है। इस दौरान भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन चिंतित रहेगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों और जीवनसाथी के साथ विशेष रूप से सामंजस्य बनाए रखें। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार या फिर किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

4 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास के मुकाबले कम फल की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सहयोगियों और सीनियर से अपेक्षि सहयोग न मिलने के कारण कठिनाई का अनुभव होगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी फरवरी माह का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय तथा खान-पान में खूब सावधानी बरतें।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको धन का प्रबंधन करके चलने की अत्यधिक आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपका पैसा अनावश्यक चीजों पर खर्च होने पर बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। फरवरी माह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिसके चलते आपको कठिनाई का अनुभव हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय मध्यम लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान कोई भी कारोबारी डील करते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है।

करियर-कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी यह स्थिति माह के तीसरे सप्ताह तक बनी रहेगी। फरवरी के अंत में एक बार फिर बहारें आपके जीवन में आएंगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस पूरे माह बहुत संभलकर लोगों के साथ बात व्यवहार करना होगा। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ पैदा हुई गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवाष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : daily rashifal
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने के कुछ समय को इग्नोर कर दिया जाए तो पूरा महीना सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आप पर किस्मत पूरी तरह से मेहरबान नजर आएगी और आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। फरवरी माह की शुरुआत से आपको स्वजनों का साथ और सहयोग मिलेगा। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह नजर आएगा। आप अपने कार्यों को सकारात्मक भाव से करते हुए मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में खासी प्रगति एवं लाभ मिलने से बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे थे तो आपकी यह मनोकामना इस माह में पूरी हो जाएगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को माह के मध्य में खासा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। इस दौरान परिवार अथवा मित्रों के साथ पिकनिक-पार्टी करने का अवसर प्राप्त होगा। फरवरी माह के तीसरे सप्ताह में कुछ समय के लिए आपको कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।

इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। आत्मीय रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। संतान की विशेष उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा।  

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करके सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी माह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ और अनुकूल साबित होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे आपकी यह योजना फलीभूत होती नजर आएगी। चूंकि समय आपके पक्ष में है इसलिए इस दौरान आपके अधूरे और अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। इस दौरान आप किसी के उकसावे में आकर अथवा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। फरवरी माह का दूसरा सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है, इसलिए धन का प्रबंधन करके चलें। हालांकि माह के मध्य में आपकी वित्तीय स्थिति एक बार फिर अच्छी हो जाएगी। इस दौरान आपको मनचाहा धन लाभ होगा और धन की बचत भी होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे।

माह के उत्तरार्ध में तीसरे सप्ताह के कुछ समय को छोड़ दें तो बाकी समय में आपको कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर को बनाए रखने के लिए लोगों के संवाद बनाए रखें। माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन गणेश भगवान की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें।
विज्ञापन

7 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी के उत्तरार्ध का थोड़ा समय यदि इग्नोर कर दें तो पूरा माह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपकी कई बड़ी कामनाएं पूरी हो सकती है। सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ जुड़ाव होगा। जिनकी मदद से आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। फरवरी माह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़ी किसी शुभ सूचना के साथ होगी। इस दौरान कार्य विशेष के लिए की गई यात्रा सुखद, सफल एवं लाभप्रद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों को माह के दूसरे सप्ताह में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

आर्थिक दृष्टि से पूरा माह आपके पक्ष में रहने वाला है। इस माह आप कारोबार में मनचाहा लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। पत्रकारिता एवं कला जगत से जुड़े लोगों को विशेष लाभ एवं सफलता मिलने का योग बनेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको माह के मध्य तक मनचाहा रोजगार मिल सकता है।

नौकरीपेशा लोगों को माह के इस सप्ताह में परिश्रम और प्रयास के मुकाबले कम प्रशंसा मिलने से मन थोड़ा दुखी रहेगा। इस दौरान व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ दोनों ही खुशनुमा बनी रहेगी। माह के अंत में जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

8 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको वीर भोग्या वसुंधरा वाक्य हमेशा याद रखना होगा। यदि आप अपने जीवन से जुड़ी चुनौतियों से घबराए बगैर उनका डटकर मुकाबला करते हैं तो आपके काम देर से ही सही लेकिन जरूर पूरे होंगे। माह की शुरुआत में आपको किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना चाहिए। इस दौरान किसी भी चीज में शार्टकट लेने की बजाए काम को सही तरीके से करें अन्यथा फायदा की जगह नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। इस माह वाहन सावधानी के साथ चलाएं और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं।

माह के पूर्वार्ध में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको लाभ और सफलता दोनों मिल सकती है। इस दौरान कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। अधिक भागदौड़ के चलते आपको शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय अत्यधिक प्रतिकूल है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में करियर-कारोबार में एक ओर जहां अच्छे अवसर मिलेंगे वहीं अनावश्यक चीजों पर अधिक धन खर्च होने से बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।

माह के उत्तरार्ध में आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा पद न मिलने पर मन खिन्न रह सकता है। वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान शेयर अथवा सट्टेबाजी से दूर रहें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

9 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार और निजी जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो आपको इस माह मनचाहा रोजगार मिल सकता है। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस माह लंबी दूरी के साथ विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय अधिक शुभता और लाभ लिए हुए है। इस दौरान आपको कारोबार में खासा मुनाफा होगा। व्यवसाय हो या फिर नौकरी धन लाभ और उसका संचय करना ही आपकी प्राथमिकता रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। माह के मध्य तक नौकरी में बदलाव करने का सपना भी पूरा हो सकता है। आपको किसी बड़ी संस्था से अच्छा ऑफर मिल सकता है।

धनु राशि के जातकों को इस माह अभिमान और आलस्य से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा उनके लाभ एवं सफलता के प्रतिशत में कमी आ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपकी लव लाइफ खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलती रहेगी। हालांकि आपको अपने पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। साथ ही साथ अपने प्रेम का प्रदर्शन करने से भी बचें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। माह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन किसी पुजारी को गुड़ एवं चने की दाल का दान करें।

10 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अत्यधिक उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। फरवरी माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान आप सौभाग्य का साथ मिलने के कारण अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से मनचाहे तरीके से निबटाते हुए नजर आएंगे। कारोबार में भी आपको इस दौरान खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी।

माह के तीसरे सप्ताह तक आपको अपने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने के साथ आपके रोजी-रोजगार पर संकट भी आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मंदी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कारोबार में नुकसान से बचने और लाभ प्राप्ति के लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कागज संबंधी कार्य समय पर सही तरीके से पूरे कर लेने चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

माह के उत्तरार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको अपनी सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का विशेष प्रयास करना होगा। माह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है। मेल-मिलाप में अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी रह सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन और धन का दान करें।
 

11 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह का दूसरा सप्ताह यदि छोड़ दें तो पूरा महीना सुख-समृद्धि और सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिसके कारण आप अपने देखे हुए ख्वाबों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में बहुत तक कामयाब हो जाएंगे। करियर-कारोबार अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कद और पद में वृद्धि होगी। सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई में रमेगा।

माह के मध्य तक उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षा के अनुसार लाभ होगा लेकिन साथ ही साथ धन खर्च भी खूब होगा। आप कारोबार के विस्तार अथवा किसी योजना अथवा भूमि-भवन आदि को खरीदने में बड़ी पूंजी लगा सकते हैं। इस दौरान आपको धन संचय करने में मुश्किलें आ सकती हैं।

नौकरीपेशा लोगों को माह मध्य में काम का अधिक दबाव बना रहेगा। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इसके लिए माह के उत्तरार्ध का समय अधिक उचित रहेगा। इस दौरान आपको अच्छे आफर भी मिल सकते हैं। व्यवसायी वर्ग इस दौरान कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से फरवरी का महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ दोनों ही अच्छी तरह से चलती हुई नजर आएगी। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे चौमुखा दीया जलाएं।
विज्ञापन

12 of 12
फरवरी मासिक राशिफल 2025 - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभता एवं लाभ लिए रहने वाली है। ऐसे में आपको इस दौरान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निबटाने का प्रयास करना चाहिए। करियर-कारोबार से जुड़े फैसले लेने का यह सही समय रहेगा। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। समय पर कार्य पूरे होने और उसमें मनचाही सफलता मिलने के कारण आपके भीतर सकारात्मक उर्जा और उत्साह बना रहेगा। इस दौरान आप अपने जीवन में मिलने वाली तमाम तरह की उपलब्धि का आनंद लेते हुए नजर आएंगे।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। टारगेट आरिएंटेड काम करने के लिए यह समय चुनौती भरा रह सकता है। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा अथवा कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। माह के मध्य तक स्थिति संभलने की बजाय बिगड़ती नजर आएगी। इस दौरान आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों से आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा सकती है। जीवन के इस कृष्णपक्ष की समाप्ति माह के अंतिम सप्ताह में जाकर होगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए मीन राशि के जातकों को इस माह स्वजनों के साथ सहयोग की भावना बनाए रखनी होगी। लोगों की भावनाओं की कद्र करें तथा अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें