फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: वृश्चिक राशि वाले प्रेम संबंध में सतर्कता बरतें, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 03 Feb 2025 06:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
03 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 03 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप प्रेम को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ बेहतरीन क्वालिटी समय बिताएंगे। मैरिड कपल के बीच रोमांच और रोमांस प्रबल रहेगा। प्रेमी को पढ़ाई में लाभ मिलेगा, धन लाभ या स्कालरशिप भी मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव लाइफ में नया डेवलेपमेंट हो सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं। पड़ोसी से प्यार का रिश्ता परवान चढ़ सकता है। लव रिलेशन में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। अचानक बच्चों की शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी को समय न दे पाने के कारण कुछ अनबन हो सकती है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अकेले युवक-युवतियां जो साथी की कामना कर रहे हैं। आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। मूड सही रहेगा। प्रेमी से ज्यादा उम्मीद रिेलेशन खराब भी कर सकती है। अपोजिट सेक्स से आकर्षित रहेंगे। नियम और संयम जीवन  में मधुरता लाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव लाइफ और प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपका गुस्सा नाराजगी का कारण बन सकता है। मैरिड व्यक्तियों को भी किसी प्रकार की बहस से बचना चाहिए। बच्चों को विदेश में एडमिशन मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज प्रेम के रिश्तों को लेकर घर वालों से बातचीत हो सकती है। आपकी लव रिलेशन को परिवार की हामी मुश्किल से मिलेगी। प्रेम विवाह की तिथि टल सकती है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): घर परिवार आपके प्रेम संबंधों को लेकर नाराज हो सकते हैं, लेकिन शाम तक शायद आप उन्हें मना लें। ऑफिस कुलीग के साथ विवाद हो सकता है। काम की अधिकता के कारण बैचेन रह सकते हैं। शांति से दिन को बीतने दें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): मूड बहुत रोमांटिक रहेगा। घूमना, पार्टी आदि में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी या मित्र की तलाश है तो मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। शादीशुदा जीवन में धन के कारण नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका गुस्सा आपके लव रिलेशन खराब कर सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। उसके प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। बच्चों की जिम्मेदारी को पूरा निभाएंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी सेहत नाजुक रह सकती है। प्रेमी के पिता से झगड़ा हो सकता है। लव पार्टनर की आपसे जो आशाएं हैं उसे पूरा करने की कोशिश करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। दिन अनुकूल है। जैसा दिन आप लवर के साथ बिताना चाह रहे थे वह संभव हो सकता है। वादे करेंगे और निभाने की कसमें भी खाएंगे। विवाहित दंपत्ति को व्यापार या नौकरी से लाभ मिलने की संभावना है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  दिन अच्छा बीतेगा। आपको महसूस होगा कि प्रेमी आपके फेवर में हैं। विवाह की बातचीत करने के लिए शुभ दिन। नए रिलेशनशिप में जाना चाहते हैं तो मित्र मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं। लव पार्टनर आपके विवाह के प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है। छात्रों का विदेश के कालेज व स्कूल में दाखिला हो सकता है। लव लाइफ का आज आनन्द उठाएंगे। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें