फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 17-Sep-2024

MP News: धूमधाम से हुई गणपति बप्पा की विदाई, विसर्जन में भक्ति में लीन नजर आए शिवराज और वीडी



अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। सुबह से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।  और पढ़ें

10:51 PM, 17-Sep-2024

Umaria News: जंगली सूअर का शिकार कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में जंगली सूअर की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सूअर का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें

10:51 PM, 17-Sep-2024

Sagar News: शादी के एक महीने बाद पत्नी को घुमाने लाया पति, हत्या कर धामौनी किले में फेंक दिया शव

मध्यप्रदेश के सागर जिले के धामौनी किले में एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शिवांगी सिंह के रूप में हुई है, जिसकी शादी एक माह पूर्व ऋषिराज सिंह से हुई थी। पति उसे धामौनी किला घूमाने के बहाने लाया और वहीं उसकी हत्या कर दी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:46 PM, 17-Sep-2024

Anuppur: राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपराध दर्ज करने की मांग की, जानें मामला

अनूपपुर जिले के कोतमा थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने राहुल गांधी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। और पढ़ें

10:40 PM, 17-Sep-2024

Umaria: BJP के मंत्री बोल रहे असमाजिक तत्वों की भाषा, राहुल गांधी पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

'यह मंत्री पद पर बैठे लोगों की नहीं असमाजिक तत्वों भाषा है। साथ ही एक लोकप्रिय नेता व शहीद परिवार के वशंज का सार्वजनिक अपमान तथा देश में अशांति फैलाने का प्रयास है'। और पढ़ें

विज्ञापन
10:35 PM, 17-Sep-2024

Khandwa: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा, दो अक्तूबर तक चलेगा संपूर्ण अभियान

Khandwa Swachhata Pakhwada started in pilgrimage city of Omkareshwar, entire campaign will run till October 2 और पढ़ें

10:32 PM, 17-Sep-2024

Jabalpur: ईद-मिलादुन्नबी जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने वाले चार गिरफ्तार, वीडियो देखकर तैयार कराया था झंडा

बालाघाट जिले में ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर धारा 197 के तहत कार्रवाई करते हुए शाकिब, तोहिब बेग, सोहेल और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

10:26 PM, 17-Sep-2024

MP Crime: राजगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर

राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर में मंगलवार देर शाम को एक स्थानीय पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। और पढ़ें

10:20 PM, 17-Sep-2024

MP News: जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें इनके बारे में

MP News: जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, जानें इनके बारे में और पढ़ें

10:16 PM, 17-Sep-2024

Sehore Crime: ITI कर रही युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, मनाही पर बदनाम करने की धमकी

मध्यप्रदेश के सीहोर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

10:03 PM, 17-Sep-2024

MP News: पन्ना के बृहस्पति कुंड में डूबे मेडिकल स्टूडेंट का दूसरे दिन मिला शव, अब तक हुए हादसों में चार की मौत

बृहस्पति कुंड में डूबे मेडिकल स्टूडेंट का दूसरे दिन शव मिल गया है। बता दें कि पन्ना में पानी में डूबने की दो दिनों में तीन घटनाएं हुई हैं। अभी तक चार लोगों की मौत भी हुई है। और पढ़ें

09:46 PM, 17-Sep-2024

Panna: अकोला बफर में पर्यटकों को हुए बाघ के दीदार, जिप्सी की ओर आने लगा तो पीछे हटे पर्यटक, देखें तस्वीरें

Panna Tourists saw tiger in Akola buffer when it started coming towards gypsy tourists retreated see photos
Panna: अकोला बफर में पर्यटकों को हुए बाघ के दीदार, जिप्सी की ओर आने लगा तो पीछे हटे पर्यटक, देखें तस्वीरें
  और पढ़ें

09:33 PM, 17-Sep-2024

गजब है भाई: गुना में डॉक्टर से दुष्कर्म हो गया...FIR भी दर्ज हो गई और स्वास्थ्य विभाग को पता ही नहीं

मध्यप्रदेश में गुना जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर पदस्थ महिला ने इंदौर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, उसके पूर्व मंगेतर ने अस्पताल परिसर में उसके साथ जोर-जबरदस्ती की थी। और पढ़ें

09:12 PM, 17-Sep-2024

Agar Malwa: राहुल गांधी पर BJP नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस में आक्रोश, कहा- मारना चाहती है भाजपा

Agar Malwa: राहुल गांधी पर BJP नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस में आक्रोश, कहा- मारना चाहती है भाजपा और पढ़ें

09:01 PM, 17-Sep-2024

Mp:मंत्री बिट्टू और रघुराज पर FIR कराने दो घंटे थाने में बैठे कांग्रेसी, रोजनामचे में लिखाकर लौटे, CM को घेरा

केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह द्वारा राहुल गांधी पर दिए बयान पर एमपी कांग्रेस में आक्रोश है। इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी टीटी नगर थाना पहुंचे।  और पढ़ें

08:46 PM, 17-Sep-2024

MP News: 'बीजेपी की सदस्यता लो वरना जान से खत्म कर देंगे', यूपी के ड्राइवर संग छतरपुर में हुई घटना

बीजेपी की सदस्यता लेने से मना करने पर NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर के ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। युवक ने आरोप लगाया कि भाजपा की सदस्यता नहीं लेने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। और पढ़ें

08:31 PM, 17-Sep-2024

MP News: दिल्ली की नई मुखिया आतिशी का मध्यप्रदेश से है खास जुड़ाव, यही से शुरू हुई थी...

आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई है। ऐसे में आतिशी का दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। आतिशी का मध्यप्रदेश से भी खास कनेक्शन है। और पढ़ें

08:13 PM, 17-Sep-2024

Ujjain News: गणेश पंडाल में हुई अश्लीलता की हद पार, नाची बार बाला, सुनाई दिया 'हुस्न का मजा आंखों से लीजिए'

उज्जैन शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार बाला स्त्री-2 फिल्म के गाने 'आज की रात मजा हुस्न की आंखों से लीजिए' पर फूहड़ता भरा डांस करती दिखाई दे रही है। और पढ़ें

08:11 PM, 17-Sep-2024

Mp:रीवा में भारी बारिश से नहीं पहुंच पाए CM राजधानी समेत प्रदेश के 24 जिलों में बारिश, बावनथड़ी डैम के गेट खोले

मंगलवार को रीवा में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को होने वाला दौरा रद्द करना पड़ा। इधर भोपाल में शाम के समय तेज बारिश हुई। जबलपुर समेत प्रदेश के 24 जिलों में बारिश दर्ज की गई। और पढ़ें

08:00 PM, 17-Sep-2024

Madhav National Park Shivpuri: राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन MT-3 ने शावक को दिया जन्म, उप संचालक ने दी जानकारी

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान में बाघिन MT-3 ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है। यह जानकारी माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के उप संचालक ने दी है। और पढ़ें

07:41 PM, 17-Sep-2024

Khandwa: अस्पताल परिसर में जूनियर डॉक्टरों की शराब पार्टी, पुलिस पहुंची तो कहा- वारंट लाए हो क्या? चले जाओ

Khandwa: अस्पताल परिसर में जूनियर डॉक्टरों की शराब पार्टी, पुलिस पहुंची तो कहा- वारंट लाए हो क्या? चले जाओ और पढ़ें

07:23 PM, 17-Sep-2024

Mandsaur Communal Dispute: कमिश्नर-IG पहुंचे मंदसौर, शहर काजी के आव्हान पर मुस्लिम समाजजनों ने बंद रखा व्यवसाय

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीम तैनात रही। वहीं, रात भर पुलिस पार्टियां भी नगर में भ्रमण करती रही। रात करीब नौ बजे संभागायुक्त व उज्जैन रेंज आईजी भी मंदसौर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। और पढ़ें

07:20 PM, 17-Sep-2024

Amanat Bansal: कौन हैं केंद्रीय मंत्री शिवराज की होने वाली बड़ी बहू अमानत? विदेश से की पढ़ाई, इस चीज का शौक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की होने वाली पत्नी अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी की है। अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है।  और पढ़ें

07:12 PM, 17-Sep-2024

Mp:चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में MP कांग्रेस के पूर्व विधायक और युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक और युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। एआईसीसी मध्यप्रदेश के युवा नेताओं पर विश्वास दिखा रही है। और पढ़ें

07:05 PM, 17-Sep-2024

Shahdol: आक्रोशित भीड़ ने दुकान-वाहन में लगाई आग, लापता युवक का तीन दिन बाद शव मिलने से परिजनों का फूटा आक्रोश

आक्रोशित भीड़ ने दुकान और वाहन में आग लगा दी। लापता युवक का तीन दिन बाद शव मिलने से परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और हाइवे पर जाम लगा दिया। और पढ़ें

06:54 PM, 17-Sep-2024

Shahdol News: रेलवे ट्रैक पर शेर को देख रेल कर्मचारियों के उड़े होश, बंधवा घुनघुटी के बीच की घटना

रेलवे कर्मचारी उस समय दहशत में आ गए। जब उनके सामने एक शेर आ धमका। रेलवे ट्रैक पार कर वह झाड़ियों में घुस गया। और पढ़ें

06:43 PM, 17-Sep-2024

Indore: अगले बरस तू जल्दी आ..के जयकारे के साथ इंदौरवासियों ने दी गणपति बप्पा को विदाई

शहर के मोहल्लों, काॅलोनियों और टाउनशिपों में सार्वजनिक रुप से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई । कई समितियों ने मिट्टी के गणेश बनाए और पांडालों में प्रतिमा विसर्जित की, तो कई समितियां गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए शिप्रा नदी ले गए। और पढ़ें

06:37 PM, 17-Sep-2024

MP News: ग्वालियर में पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर, यहां सुबह-शाम होती है पूजा अर्चना

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा स्थापित की गई है। आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर वहां उनके चाहने वाले पहुंच रहे हैं, उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। और पढ़ें

06:25 PM, 17-Sep-2024

Guna: हनुमान टेकरी मंदिर में राजस्थान के पांच सगे भाइयों ने रिश्तेदार के साथ मिलकर डाली थी डकैती, SP का खुलासा

Guna Five brothers from Rajasthan along with relative committed robbery in Hanuman Tekri temple SP revealed और पढ़ें

06:18 PM, 17-Sep-2024

Tikamgarh News: ओरछा में हनुमान प्रतिमा टूटी, पुलिस ने किया केस दर्ज किया, जानें पूरा मामला

ओरछा नगर के पास स्थित हनुमान मंदिर की प्रतिमा टूट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

06:15 PM, 17-Sep-2024

MP News: वीडी शर्मा बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने 100 दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के काम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने 100 दिनों में भीतर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, कृषि सुधारों, और रोजगार सृजन के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। 3 लाख करोड़ रुपये की सड़क, रेल और बंदरगाह परियोजनाएं इनमें प्रमुख हैं। और पढ़ें

06:13 PM, 17-Sep-2024

Mp: भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरियों में कंट्रोल नहीं, मोबाइल लैपटाप समेत हजारों का सामान चोरी

भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरियों पर कंट्रोल नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कई यात्रियों के मोबाइल, लैपटाप समेत हजारों का सामान चोरी हुए हैं। और पढ़ें

06:07 PM, 17-Sep-2024

Umaria News: विवाह के तीन साल बाद अग्निदग्धा की शिकार हुई प्रसूता महिला की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तीन साल पहले विवाहित एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अग्निदग्धा की शिकार हुई थी। वहीं, मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।  और पढ़ें

05:58 PM, 17-Sep-2024

Sagar News: सुबह से हो रही बरसात में शुरू हुई गणपति बप्पा की विदाई, देखें वीडियो

Sagar News Ganpati Bappa farewell started in rain since morning watch video और पढ़ें

05:44 PM, 17-Sep-2024

Mp: प्रदेश में हो रहे महिला अपराधों को लेकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं जीतू पटवारी, पत्र लिखकर मांगा समय

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस पार्टी की महिला विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इंदौर में मिलने का समय मांगते हुए पत्र लिखा है। और पढ़ें

05:05 PM, 17-Sep-2024

Indore: प्रगति मैदान की तरह होगा कर्बला मैदान का उपयोग, निगम लेगा जमीन का कब्जा

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इस मैदान का उपयोग नगर निगम प्रगति मैदान की तरह करेगा। सात एकड़ जमीन निगम को कोर्ट के माध्यम से मिली हैै, लेकिन कुछ लोग इसे साजिश बता रहे है,जबकि हमने कोर्ट में तथ्यों के आधार पर लड़ाई लड़ी और केस जीता हैै। और पढ़ें

04:29 PM, 17-Sep-2024

Shahdol News: रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ब्यौहारी पुलिस की कार्रवाई

रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ब्यौहारी पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक व मलिक पर मामला दर्ज़ किया है। और पढ़ें

04:20 PM, 17-Sep-2024

Chhindwara: मूर्ति विसर्जन के दौरान क्रेन टूटने से एक घायल, छोटे तालाब के पास हादसा, बाल-बाल बचे निगम कर्मचारी

मूर्ति विसर्जन के दौरान क्रेन टूट गई। ऐसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। बता दें कि हादसा छोटे तालाब के पास हुआ है। वहीं, निगम कर्मचारी भी हादसे में बाल-बाल बचे। और पढ़ें

04:09 PM, 17-Sep-2024

Damoh: बंदरकोला जलाशय की पाल की मिट्टी धसने से हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी रेत की बोरियों से गड्ढा किया बंद

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में इस जगह हमेशा मिट्टी धंस जाती है और गड्ढा हो जाता है। ग्रामीण चाहते हैं कि तालाब की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। जलाशय के निर्माण काल से तकनीकी मिस्टेक के चलते यह समस्या बनी हुई है। और पढ़ें

03:57 PM, 17-Sep-2024

Indore News: कार में हाथ डालकर महिला को छेड़ा, मारपीट भी की, पुलिस केस दर्ज

कार चालक के खिलाफ भी एक वाहन को टक्कर मारने की शिकायत हुई है। कार चालक उसी महिला के पति हैं जिसने छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है।
  और पढ़ें

03:55 PM, 17-Sep-2024

MP News: साजिशों की नई तहरीर लिख रहे छुटभैया नेता, सरकार दे रही संरक्षण...ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने उठाया एतराज

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी ने प्रदेश में बन रहे ताजा हालात पर कहा कि इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की सालगिरह की अकीदत में मनाए जाने वाले त्योहार में अशांति या उपद्रव की उम्मीद कैसे की जा सकती है। और पढ़ें

03:47 PM, 17-Sep-2024

Rajgarh News: यूपी के मनोना धाम से लौट रहे यात्रियों की कार राजगढ़ में पुल से नीचे गिरी, एक की मौत, चार घायल

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से गुजरने वाली गाड़ गंगा नदी के पुल से आगर जिले की ओर जा रही एक कार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद असंतुलित होकर नीचे गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 4 लोग घायल हो गए। और पढ़ें

03:46 PM, 17-Sep-2024

Sehore Road Accident: रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिरी कार, एक ग्रामीण की मौत, दूसरा तैरकर बाहर निकला

मंडी थाना अंतर्गत आने वाले गांव मुंगावली में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड के पास बेकाबू होकर पानी से भरी खदान में गिर गई। घटना सोमवार रात की है, इसमें में दो लोग सवार थे। और पढ़ें

03:38 PM, 17-Sep-2024

MP News: भाजपा की मंशाओं को धता दिखा रहे अल्पसंख्यक नेता...देखें क्या कर बैठे नेताओं को खुश करने में

ताजा मामला मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड से जुड़ी एक कमेटी का है। बोर्ड ने राजगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित एक बड़ी वक्फ दरगाह बाबा बदखशानी की कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शफीक गामा को नियुक्त किया है। गामा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सियासत से जुड़े हुए हैं। और पढ़ें

03:27 PM, 17-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

वरिष्ठ, युवा रंग हस्ताक्षरों के सम्मान के साथ विचारोत्तेजक नाटकों पार्क, फेयरवेल और इलहाम के साथ प्रदेश की नाट्य संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह सृजन महोत्सव का समापन दर्शकों की प्रशंसा के साथ हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें