फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 23-Oct-2024

Delhi: छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके... गाने पर साहिरा ने दी रंगप्रवेशम में कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति

युवा नृत्यांगना साहिरा सिंह ने रंगप्रवेशम में कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति दी। साहिरा ने दर्शकों में छोड़ी अमिट छाप। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम में शिरकत की। और पढ़ें

11:15 PM, 23-Oct-2024

Faridabad News: आत्महत्या करने से रोकने पर युवक ने पुलिसर्मी को पीटा

सेक्टर-75 स्थित पार्क लैंड सोसाइटी में मंगलवार रात आत्महत्या करने से रोकने पर एक युवक ने पुलिस की ही पिटाई कर दी। और पढ़ें

11:13 PM, 23-Oct-2024

Faridabad News: 11 घंटे तक स्ट्रेचर पर तड़पता रहा मरीज, मौत

बीके अस्पताल में चोट लगने से घायल मरीज ने मंगलवार को स्ट्रेचर पर 11 घंटे तक तड़पकर दम तोड़ दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:52 PM, 23-Oct-2024

Delhi: केजरीवाल ने महरौली विधानसभा क्षेत्र में की पदयात्रा, कहा- जेल से आते ही रुके हुए विकास कार्य किए शुरू

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महरौली विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान केजरीवाल ने जनता से सीधा संवाद किया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने उनको जेल भेजकर दिल्ली के लोगों को परेशान किया।
  और पढ़ें

10:51 PM, 23-Oct-2024

दिवाली से पहले दिल्ली की बिगड़ी हवा: स्मॉग की चादर में लिपटी राजधानी, 11 इलाकों में 500 तक पहुंचा एक्यूआई

Delhi-NCR AQI Today: 23 अक्तूबर को इस सीजन की बेहद खराब हवा रही। एक्यूआई 364 दर्ज किया गया है। वहीं 600 घटनाएं पराली जलाने की उत्तर भारत में दर्ज हुईं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:34 PM, 23-Oct-2024

Delhi: पर्यावरण के मुद्दे को लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, पीएम और सीएम से बातचीत कराने की करने लगा मांग

दिल्ली में पर्यावरण के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक शख्स हाई वोस्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया।  पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने घंटों की बातचीत के बाद उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
  और पढ़ें

10:27 PM, 23-Oct-2024

Noida News: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले सरगना समेत तीन गिरफ्तार

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले सरगना समेत तीन गिरफ्तार और पढ़ें

09:57 PM, 23-Oct-2024

Gurugram: मिलेनियम सिटी में होगा विकास, बस स्टैंड, बस क्यू शेल्टर और एफओबी समेत सड़कों के निर्माण कार्य शामिल

हरियाणा के लिए 12 विषयों को लेकर चर्चा हुई और सभी 12 विषयों को मंजूरी मिली है। कुरुक्षेत्र बाईपास लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ने वाला एक्सप्रेस पर फोर लाइन रोड तैयार होगा। जल्द ही  डीपीआर तैयार होकर काम शुरू होगा। और पढ़ें

09:50 PM, 23-Oct-2024

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नई सिटी बसाने को शासन की हरी झंडी, इतने हेक्टेयर में फैला होगा शहर

शासन से मंजूरी के बाद अब विकास का खाका तैयार कर जमीन अधिग्रहण सहित अन्य प्रक्रिया शुरू की जाएंगी। कितनी जमीन किसके लिए आरक्षित होगी। और पढ़ें

08:58 PM, 23-Oct-2024

Noida News: मकान में लगी आग, किशोर की मौत, चार झुलसे

House fire, teenager dead, four burnt और पढ़ें

08:28 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : विश्व पोलियो दिवस कल, 10 फीसदी लोग अभी भी पोलियो ड्रॉप को लेकर असहज

विश्व पोलियो दिवस कल, 10 फीसदी लोग अभी भी पोलियो ड्रॉप को लेकर असहज और पढ़ें

07:23 PM, 23-Oct-2024

Noida News: निजी पार्किंग से जब्त नहीं होंगे उम्र पूरी कर चुके वाहन

Overdue vehicles will not be confiscated from private parking और पढ़ें

07:11 PM, 23-Oct-2024

Faridabad: फ्लैट में आत्महत्या कर रहा था युवक, पुलिस ने रोका तो शुरू कर दी मारपीट; ऐसे बचाई जान

फरीदाबाद सेक्टर-75 में एक युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम उसे बचाने मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। इस पर युवक ने पुलिस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। और पढ़ें

07:10 PM, 23-Oct-2024

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार : भाजपा

Punjab government responsible for increase in pollution in Delhi: BJP और पढ़ें

07:09 PM, 23-Oct-2024

सत्संग भवन में बच्चियों से दुष्कर्म: खेलने जाती थीं छात्राएं, सेवादार ने किया गर्भवती; पेट दर्द से बाहर आया सच

सत्संग भवन के 65 वर्षीय सेवादार ने दोनों छात्राओं को प्रसाद में नशीली गोलियां खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। और पढ़ें

07:02 PM, 23-Oct-2024

'मेरी पत्नी ट्रांसजेंडर है': लिंग की जांच कराने के लिए हाईकोर्ट में दायर की याचिका, अदालत ने पति को दी ये सलाह

एक पति ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी के लिंग का पता लगाने के लिए मेडिकल परीक्षण कराने के लिए आदेश का अनुरोध किया था। हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।
  और पढ़ें

06:41 PM, 23-Oct-2024

IIT Student Suicide: दो तौलियों से फंदा बनाकर यश ने दी जान, 29 अक्तूबर की तारीख में छिपा है मौत का पूरा सच

दिल्ली में  एक आईआईटी छात्र ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस को छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मूलरूप से झारखंड निवासी यश डिप्रेशन में था।  और पढ़ें

06:17 PM, 23-Oct-2024

Delhi: प्रॉपर्टी पर कब्जा के लिए जालसाज बना गृहमंत्री का ओएसडी, पुलिस अधिकारियों को धमकाया; कई बार जा चुका जेल

केंद्रीय गृहमंत्री का ओएसडी बताकर पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है। 
  और पढ़ें

06:02 PM, 23-Oct-2024

शर्मनाक: 12 घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़े युवक की उपचार के अभाव में मौत, परिजनों का सवाल- क्यों नहीं किया रेफर

मृतक की पत्नी ने अस्पताल के डॉक्टरों को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि अगर उसका उपचार अस्पताल में नहीं हो सकता था तो डॉक्टर को समय रहते दिल्ली के लिए रेफर कर देना चाहिए था। और पढ़ें

05:51 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम में जर्जर हो चुकी इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया नहीं बढ़ रही आगे

गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम में जर्जर हो चुकी इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया नहीं बढ़ रही आगे और पढ़ें

05:46 PM, 23-Oct-2024

दुश्मन से भी बदतर मौत दी: प्रॉपर्टी डीलर को मारा... कार में शव रखकर लगाई आग; दोस्त बोला- कभी ऐसा सोचा नहीं था

हत्या का आरोप प्रॉपर्टी डीलर के दो दोस्तों पर लगा है। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। वहीं मृतक के बचपन के दोस्त ने कहा कि हत्या करने वाले संजय के दोस्त नहीं हो सकते। और पढ़ें

05:15 PM, 23-Oct-2024

ग्रेटर नोएडा में जलती कार में मिला प्रापर्टी डीलर का शव, बचपन का दोस्त बोला- ऐसे तो दुश्मन भी नहीं मारता...

ग्रेटर नोएडा में जलती कार में मिला प्रापर्टी डीलर का शव, बचपन का दोस्त बोलो- ऐसे तो दुश्मन भी नहीं मारता... और पढ़ें

04:44 PM, 23-Oct-2024

ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों से किया एक दूसरे पर हमला

शारदा यूनिवर्सिटी के पास मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। और पढ़ें

04:23 PM, 23-Oct-2024

Noida: प्राधिकरण कार्यालय पर हुई किसान महापंचयात में अन्नदाताओं ने रखी ये मांगें, सांसद संजय सिंह भी पहुंचे

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर-6 के बाहर पिछले कई दिनों से धरना चल रहा है। आज महापंचायत बुलाई गई। आप सांसद संजय सिंह भी किसानों की महापंचयात में पहुंचे। 
  और पढ़ें

04:20 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर चल रही किसान महापंचायत में पहुंचे सांसद संजय सिंह

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर चल रही किसान महापंचायत में पहुंचे सांसद संजय सिंह और पढ़ें

04:19 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : गुरुग्राम में चुनाव बाद अवैध कब्जों पर चला जीएमडीए और एचएसवीपी का बुलडोजर

गुरुग्राम में चुनाव बाद अवैध कब्जों पर चला जीएमडीए और एचएसवीपी का बुलडोजर और पढ़ें

03:59 PM, 23-Oct-2024

Delhi: मंत्री गोपाल राय ने बैठक से पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कृत्रिम बारिश पर कही ये बात

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक से पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखा है। दीपावली के बाद दिल्ली में कृत्रिम बारिश के जरिए प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न विभागों की बैठक बुलाकर अनुमति दिलाने की मांग की है। यदि एक सप्ताह के भीतर मंजूरी नहीं दिलाई गई तो इस बार कृत्रिम बारिश के जरिए प्रदूषण को कम करने का प्रयोग नहीं हो पाएगा। और पढ़ें

03:12 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : अमर उजाला की तरफ से जिम्स कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला, देखें वीडियो

अमर उजाला की तरफ से जिम्स कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला, देखें वीडियो और पढ़ें

03:11 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : बल्लभगढ़ में एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, लगाए बड़े-बड़े पत्थर

बल्लभगढ़ में एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, लगाए बड़े-बड़े पत्थर और पढ़ें

02:29 PM, 23-Oct-2024

Oh My God!: टिशू पेपर में छिपाकर ला रहे थे गोल्ड, आईफोन भी जब्त; दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री पकड़े

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को कस्टम विभाग की टीम ने पकड़ा है। जिनके पास से आभूषण और आईफोन बरामद हुए हैं। और पढ़ें

02:07 PM, 23-Oct-2024

ग्रेटर नोएडा: आरटीई के तहत 13 हजार छात्रों के खातों में पहुंचेंगे 6.50 करोड़, पहली बार हो रहा ऐसा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शिक्षा के अधिकार के तहत 13 हजार छात्रों के बैंक खातों में सरकार पैसा डालने वाली है। योगी सरकार पहली बार सभी छात्रों के खातों में पैसे डालेगी। पिछले सत्र में 2566 छात्रों को ही योजना का लाभ मिला था।  और पढ़ें

01:37 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : बिजली की हाई टेंशन लाइन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, दमकल विभाग ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा

बिजली की हाई टेंशन लाइन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, दमकल विभाग ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और पढ़ें

12:39 PM, 23-Oct-2024

Crime: दिल्ली में पीछा कर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, 24 घंटे में दबोचा आरोपी; पोक्सो एक्ट के तहत FIR

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग से छेड़छाड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की पहचान चंगेज खान के रूप में हुई है। और पढ़ें

12:13 PM, 23-Oct-2024

आपसी रंजिश का अंदेशा: पूर्वी दिल्ली में युवक की चाकू गोदकर हत्या, CCTV की जांच से खुलेगा वारदात का राज

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक वारदात सामने आई है। जहां एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है।  और पढ़ें

10:42 AM, 23-Oct-2024

Delhi Fire News: दिल्ली के किशनगढ़ में फ्लैट में लगी भीषण आग, एक की मौत; तीन झुलसे

किशनगढ़ के नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां और तीन पीसीआर वैन पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। और पढ़ें

10:02 AM, 23-Oct-2024

रूम नंबर डी 57 की कहानी: दिल्ली आईआईटी में छात्र ने दी जान, छात्रावास में पंखे से लटका मिला शव; मचा हड़कंप

आईआईटी में एम.एस.सी. द्वितीय वर्ष के छात्र ने कल रात अपने छात्रावास में पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र कुमार यश झारखंड के देवघर का रहने वाला था। और पढ़ें

09:35 AM, 23-Oct-2024

कंपनियों को चेतावनी: एक्सपायर हो चुका सामान बाजार में न बेचें, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

मिलावटी खाद्य उत्पाद को खाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। एक्सपायर हो चुकी वस्तुओं को बेचने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। और पढ़ें

09:21 AM, 23-Oct-2024

Delhi University: हंसराज कॉलेज में नेशनल इनक्यूबेशन समिट, स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के दिए टिप्स

हंसराज कॉलेज के उद्यमी सेल और द एंटरप्रेन्योर कैफे के सहयोग से एमएचसीआईआईई के तत्वावधान में सोमवार को कॉलेज परिसर में नेशनल इनक्यूबेशन समिट का आयोजन किया गया गया। और पढ़ें

09:00 AM, 23-Oct-2024

Digital RC: अब महज पांच मिनट में मेल पर मिलेगी डिजिटल आरसी, दिल्ली सरकार का नया फरमान

परिवहन मंत्री ने एफएडीए और एसआईएएस के प्रतिनिधियों के साथ ही बैठक की। इसमें   फिजिकल आरसी को डिजिटल संस्करणों से बदलने की संभावना पर भी चर्चा की गई। परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग को दिल्ली में डिजिटल आरसी लागू करने की व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया था।  और पढ़ें

08:55 AM, 23-Oct-2024

हत्या या हादसा: ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर कार में लगी आग, एक युवक की दर्दनाक मौत; जंगल में मिली

ग्रेटर नोएडा में बीती रात फॉर्च्यूनर कार में आग लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ये कार एक जंगल मिली है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है। और पढ़ें

08:29 AM, 23-Oct-2024

गैस चैंबर बनी दिल्ली: प्रदूषण से आंखों में जलन, AQI पहुंचा 349 के पार; कई इलाकों में बिगड़े हालात

Delhi AQI Today: एक बार फिर राजधानी दिल्ली में प्रूदषण का स्तर बढ़ने लगा है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई बेहद खराब है। जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदूषण की वजह से गले में खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।  और पढ़ें

07:57 AM, 23-Oct-2024

VIDEO : दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, AIQ 349 तक पहुंचा, 'बेहद खराब' हुई आबोहवा

दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, AIQ 349 तक पहुंचा, 'बेहद खराब' हुई आबोहवा और पढ़ें

07:38 AM, 23-Oct-2024

एम्स का चौंकाने वाला खुलासा: बेवजह रसायन का इस्तेमाल बन रहा 'साइलेंट किलर', 40 फीसदी मरीज बीमारी से पीड़ित

दिल्ली एम्स ने एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एम्स का कहना है कि 40 फीसदी मरीजों में रोग के पीछे विषाक्तता बड़ा कारण मिला है। और पढ़ें

06:48 AM, 23-Oct-2024

Delhi: मुठभेड़ में चार वाहन चोर गिरफ्तार, 58 मुकदमे दर्ज हैं गिरोह के सरगना पर; पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि इंस्पेक्टर कमल के नेतृत्व में, इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन की देखरेख में पुलिस टीम वाहन चोरों की तलाश कर रही थी। करीब दो महीने की जांच के बाद पता लगा कि फरमान का गिरोह वाहनचोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। और पढ़ें

06:09 AM, 23-Oct-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बैठक की जानकारी पत्रकारों से साझा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बताया कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले के मंत्री मनोहर लाल के साथ मेट्रो के विस्तारीकरण और आरआरटीएस को स्थापित करने के लिए चर्चा की गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें