फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 11-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 11-Feb-2025

Dehradun News: स्कूल के नजदीक संचालित शराब ठेके का डीएम ने लाइसेंस निरस्त किया

सुद्धोवाला में संचालित शराब ठेके का जिलाधिकारी सविन बंसल ने लाइसेंस निरस्त कर दिया है। योर डेली बास्केट डिपार्टमेंटल स्टोर नाम ने संचालित शराब ठेके का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे। और पढ़ें

11:27 PM, 11-Feb-2025

Dehradun News: ओएनजीसी चौक के पास बेकाबू हुई कार, डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई

ओएनजीसी चौक के पास एक और कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। और पढ़ें

11:27 PM, 11-Feb-2025

Dehradun News: विदेश में छात्रों के लिए आयोजित किए जाएंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत विदेश में छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
11:24 PM, 11-Feb-2025

Dehradun News: यूसीसी और ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में 14 को अधिवक्ताओं की हड़ताल

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में शादियों और वसीयत के पंजीकरण और ऑनलाइन रजिस्ट्री में अधिवक्ताओं की भूमिका न होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। और पढ़ें

11:20 PM, 11-Feb-2025

Uttarakhand: प्रदेश में 13 आदर्श संस्कृत ग्राम घोषित, गांवों में गूंजेगी वेद, पुराणों और उपनिषदों की ऋचाएं

घोषित आदर्श संस्कृत ग्रामों में हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक का नूरपुर पंजनहेडी गांव शामिल है। इसी प्रकार देहरादून के डोईवाला ब्लॉक में भोगपुर, उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में कोटगांव, चमोली के कर्णप्रयाग ब्लॉक का डिम्मर गांव, पौड़ी के खिर्सू ब्लॉक का गोदा गांव, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक का बैजी गांव शामिल है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:14 PM, 11-Feb-2025

Dehradun: कबाड़ी को ब्लैकमेल कर 10 लाख मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, बहन संग मिलकर दो भाइयों ने रची कहानी

10 फरवरी को कोतवाली रानीपुर में रानी पत्नी जर्रार निवासी ग्राम सलेमपुर ने शिकायत दी थी। बताया कि था कि उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख की मांग की गई। और पढ़ें

10:21 PM, 11-Feb-2025

Dehradun: ओएनजीसी चौक के पास फिर हादसा...बेकाबू हुई कार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकराई, मची चीख पुकार

Dehradun Accident News: ओएनजीसी चौक पर 12 नवंबर को हुई भीषण दुर्घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। आज फिर गढ़ी कैंट क्षेत्र से ओएनजीसी चौक की तरफ आ रही कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। और पढ़ें

09:45 PM, 11-Feb-2025

Roorkee: गाधारोना गांव में बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला, नकदी भी छीनी, आठ कर्मचारी घायल

Roorkee News: लंढौरा फीडर के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वह गाधारोना गांव में शिविर लगाकर बकाया वसूली कर रहे थे। इस उन्होंने एक ग्रामीण से बकाया जमा करने की बात कही। जिसके बाद वहां बवाल शुरू हो गया। और पढ़ें

09:22 PM, 11-Feb-2025

National Games: उत्तराखंड ने विभिन्न स्पर्धाओं में लगाई गोल्ड की हैट्रिक, पदकों की संख्या बढ़कर 85 पहुंची

National Games 2025: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में हुई जूडो महिला स्पर्धा के 63 किलोग्राम भार वर्ग में उन्नति शर्मा ने मध्य प्रदेश की हिमांशी को हराकर राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। और पढ़ें

08:27 PM, 11-Feb-2025

National Games: उत्तराखंड के सूरज पंवार समेत देश के छह एथलीटों ने रचा इतिहास, 14 साल बाद तोड़ा ये रिकॉर्ड

National Games 2025: राष्ट्रीय खेलों की 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन, उत्तराखंड के सूरज पंवार, पंजाब के अमनजोत सिंह, सर्विसेज के परमजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के राम बाबू और राजस्थान के मुकेश निठारवाल ने गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड को तोड़ा। और पढ़ें

07:24 PM, 11-Feb-2025

VIDEO : उत्तराखंड के हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन, शोक जताने घर में लगा लोगों का तांता

उत्तराखंड के हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन, शोक जताने घर में लगा लोगों का तांता और पढ़ें

06:47 PM, 11-Feb-2025

Dehradun: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 3.75 लाख रुपये, शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार में कर्मचारी है आरोपी

कैंट इंस्पेक्टर कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि यमुना कॉलोनी के रहने वाले जसपाल सिंह की शिकायत पर स्यूणी, गैरसैण, चमोली के रहने वाले वीरेंद्र सिंह बिष्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। और पढ़ें

06:38 PM, 11-Feb-2025

Dehradun News: मेरठ के अधिवक्ता समेत आठ पर मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़े से जमीन बेचने का आरोप

लीम ने पुलिस को बताया कि उनके पूर्वजों की एक संपत्ति ढाक पट्टी में स्थित है। खालिद अजीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाए। इनमें खुद को सलीम के पूर्वजों का वारिस बना दिया। और पढ़ें

04:35 PM, 11-Feb-2025

National Games: सीएम धामी बोले- खेलों का हब बन रहा टिहरी, झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी

सीएम धामी ने कहा कि इस राष्ट्रीय खेल के आयोजन के बाद हमारा टिहरी क्षेत्र हब बनकर उभरा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी। हमारा प्रयास है कि यहां पूरे साल प्रतियोगिताएं होती रहें और पढ़ें

03:03 PM, 11-Feb-2025

VIDEO : जलागम की ओर से किया गया वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ

जलागम की ओर से किया गया वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ और पढ़ें

03:02 PM, 11-Feb-2025

Uttarakhand News: प्रदूषण घटाने के लिए लाखों का अनुदान, सिटी बस-विक्रम संचालक नहीं रहे मान

एक साल पहले राज्य सरकार ने देहरादून समेत अन्य बड़े शहरों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बड़ी उम्मीदों व आकर्षक अनुदान के साथ योजना लागू की। योजना लागू होने से पूर्व कई बार सचिव स्तर की बैठक हुई।

और पढ़ें

02:41 PM, 11-Feb-2025

Uttarakhand: अब और ज्यादा बड़ा बनाया जाएगा कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन, 26 ट्रैक होंगे, बनेंगी दो और सुरंगे

कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को और अधिक बड़ा बनाया जा रहा है। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव सामरिक महत्ता के चलते सेना की गतिविधियों आदि के लिए लिया गया है। और पढ़ें

02:09 PM, 11-Feb-2025

National Games: उत्तराखंड को मिली खुशखबरी...कयाकिंग में प्रभात कुमार ने जीता गोल्ड, सेना को भी स्वर्ण पदक

राज्य को दो स्वर्ण सहित 10 पदक मिले हैं। जिससे पदकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इनमें 17 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक हैं। और पढ़ें

01:52 PM, 11-Feb-2025

VIDEO : 38 वें राष्ट्रीय खेल: जिम्नास्टिक में खिलाड़ी अलग-अलग श्रेणी में पदक लाने के लिए कर रहे प्रयास

38 वें राष्ट्रीय खेल: जिम्नास्टिक में खिलाड़ी अलग-अलग श्रेणी में पदक लाने के लिए कर रहे प्रयास और पढ़ें

01:45 PM, 11-Feb-2025

Uttarakhand: सबको हंसाने वाला आज रुलाकर चला गया...हास्य कलाकार घन्ना भाई का निधन...चार दिन से थे वेंटिलेटर पर

सबको हंसाने वाले घन्ना भाई आज सबको रुला कर चले गए। उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। और पढ़ें

01:42 PM, 11-Feb-2025

National Games 2025: जिमनास्टिक से उत्तराखंड के लिए पदक की उम्मीदें, जानिए क्या है खास तैयारी

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के भागीरथी हॉल में जिमनास्टिक का अभ्यास कर रहे उत्तराखंड टीम के खिलाड़ी अभिजीत निंबालकर ने कहा कि हमारे पास अनुभव के साथ इस बार अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं और खेलों की मेजबानी का उत्साह है। और पढ़ें

01:25 PM, 11-Feb-2025

उत्तराखंड: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जागरुकता के लिए समिति गठित, उपभोक्ताओं को वर्तमान दरों में मिलेगी 4% छूट

मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को वर्तमान दरों से चार प्रतिशत कम दरों पर बिजली इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। छुट्टी या रात को प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।

और पढ़ें

01:21 PM, 11-Feb-2025

Roorkee: प्रयागराज महाकुंभ में आगामी दो स्नान पर्वों के लिए चलेंगी 29 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

12 फरवरी को होने वाला माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को होने वाला महाशिवरात्रि स्नान पर्व शामिल हैं। रेलवे इन दोनों स्नान पर्वों से पहले स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। और पढ़ें

12:54 PM, 11-Feb-2025

Uttarakhand:  उद्यान विभाग का कारनामा आया सामने, जिस नर्सरी पर एफआईआर दर्ज उसी को पौध वितरण का काम

प्रदेश सरकार ने जून 2023 में तत्कालीन उद्यान निदेशक डॉ. बवेजा को निलंबित कर दिया था। उद्यान विभाग की ओर से दागी नर्सरी को फिर से फल पौध आवंटन का काम देने पर सवाल उठने के बाद विभाग ने आदेश रद्द कर दिया।

और पढ़ें

12:46 PM, 11-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha: पीए से सीधा संवाद जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि, पिथौरागढ़ की वंशिका की खुशी का नहीं ठिकाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 36 छात्र-छात्राओं से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में संवाद किया। जिसमें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मुनाकोट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वंशिका राणा भी शामिल थीं।

और पढ़ें

12:18 PM, 11-Feb-2025

Uttarakhand: प्रकाष्ठ के गिल्टों का क्यूआर कोड से रखा जाएगा हिसाब, पायलेट प्रोजेक्ट के तहत प्रयास हुआ शुरू

यूपी के समय से लेकर राज्य बनने के बाद वन निगम में पेड़ों के कटान से लेकर डिपो तक लकड़ी के गिल्टे पहुंचने का रिकार्ड मैनुअल रखने की व्यवस्था रही है। और पढ़ें

11:27 AM, 11-Feb-2025

Uttarakhand Land Registration: अब भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी

चरणबद्ध तरीके से सुधार के लिए पूरी व्यवस्था को पेपर लेस किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, आधार प्रमाणीकरण, वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025 का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। और पढ़ें

11:23 AM, 11-Feb-2025

Dehradun: डिफेंस कॉलोनी की खुली जमीन फर्जीवाड़ा कर बेची, आरोप में 15 सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों पर मुकदमा

डिफेंस कॉलोनी की खुली जमीन फर्जीवाड़ा कर बेची गई। आरोप में 15 सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों पर केस किया गया। और पढ़ें

10:50 AM, 11-Feb-2025

Dehradun: दून अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने, पीड़िता की शिकायत के बाद बैठी जांच

दून अस्पताल में महिला नर्स के साथ छेड़खानी मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद जांच बैठ गई है। और पढ़ें

10:35 AM, 11-Feb-2025

National Games: बीच कबड्डी...उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र को हराया, सेमीफाइनल मुकाबला आज

उत्तराखंड की महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने महाराष्ट्र को हराकर सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली। और पढ़ें

09:07 AM, 11-Feb-2025

Uttarakhand: नई बसें चली न मुख्यमंत्री की चली, अफसरों ने अड़ाया अड़ंगा, 31 मार्च से बढ़ेगा बसों का संकट

चार माह पूर्व सीएम ने परिवहन निगम को 100 बसें तत्काल खरीदने के आदेश  दिए थे।अफसरों ने पुराने टेंडर के बजाए अब नए सिरे से टेंडर निकालने को फाइल बढ़ाई।

और पढ़ें

04:00 AM, 11-Feb-2025

National Games: उत्तराखंड की बेटी अंकिता ने जीता दिल और सोना, एथलीटों को पहले परखा फिर पछाड़ा

अंकिता शुरूआत में करीब 200 मीटर तक चौथे स्थान पर दौड़ी, इसके बाद उन्होंने स्पर्धा में अन्य प्रदेशों की एथलीटों से अच्छी खासी बढ़त बना ली थी, जो अंतिम समय तक रखे रही और सभी को पछाड़ दिया। और पढ़ें

12:09 AM, 11-Feb-2025

Dehradun News: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

शिमला बाईपास रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। और पढ़ें

12:06 AM, 11-Feb-2025

Dehradun News: नीलामी में घी-तेल दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

एक जालसाज ने कारोबारी को नगर निगम में नीलामी में घी तेल दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। और पढ़ें

12:05 AM, 11-Feb-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

द सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड, डिफेंस कॉलोनी के इन पूर्व पदाधिकारियों ने ले आउट प्लान में फर्जीवाड़ा किया था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें