फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:52 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: हुड़दंग किया तो हवालात में मनेगा नया साल

नए साल पर हुड़दंग किया तो नया साल थाने की हवालात में मनेगा। पुलिस ने नए साल से पहले कानून व्यवस्था चाक चौबंद करने के मद्देनजर सारी तैयारियां कर ली हैं। और पढ़ें

09:46 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: गढ़वाल विवि ने भेजा पुराना पेपर, बिना परीक्षा दिए लौटे छात्र

पुराने पाठ्यक्रम से पेपर तैयार किया गया था। छात्रों के विरोध के बाद विवि ने परीक्षा रद्द कर दिया। और पढ़ें

09:31 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: नगर निगम ने न जमीन सौंपी न पैसा लौटाया

शहरवासियों को अभी पीएनजी से पके भोजन का स्वाद लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। गैस आपूर्ति के लिए डिस्ट्रिक रेगूलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) चाहिए और डीआरएस लगाने के लिए नगर निगम जमीन उपलब्ध नहीं करा रहा। और पढ़ें

विज्ञापन
09:23 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: गढ़वाल रेंज कार्यालय में प्रवासी सेल का गठन

प्रवासियों के परिवारों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए गढ़वाल रेंज कार्यालय में एक प्रवासी सेल का गठन किया गया है। और पढ़ें

09:17 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: पंडित जी-कुंडली देखिए, किस रंग के कपड़े पहनकर करें टिकट की दावेदारी

पंडित जी। कुंडली देखिए, चुनाव में टिकट की दावेदारी करनी है तो किस रंग के कपड़े पहनकर जाना शुभ रहेगा..। और पढ़ें

विज्ञापन
09:11 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: व्यापारियों ने किया शटल सेवा के ट्रायल का विरोध

शहर के गज्जी बैंड से पुलिस और स्थानीय प्रशासन की पहल पर शटल सेवा का ट्रायल किया गया, जिसका मसूरी के होटलियर और व्यापारियों ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया। और पढ़ें

09:07 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: धूमधाम से मनाई गई इंद्रमणि बडोनी की जयंती

इंद्रमणि बडोनी विचार स्मृति मंच ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई। और पढ़ें

06:26 PM, 25-Dec-2024

VIDEO : लेखक गांव में नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ

लेखक गांव में नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ और पढ़ें

06:23 PM, 25-Dec-2024

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: हाथों की लकीर देख ज्योतिष के विद्वान बताएंगे आपकी तकदीर, 28-29 को है खास मौका

अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से 28-29 दिसंबर को ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन होगा।  और पढ़ें

06:00 PM, 25-Dec-2024

VIDEO : देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता, निकाय चुनावों को लेकर राय शुमारी

देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता, निकाय चुनावों को लेकर राय शुमारी और पढ़ें

05:52 PM, 25-Dec-2024

Haridwar: गुजरात से गंगा स्नान के लिए आए परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत, परमार्थ घाट के पास हुआ हादसा

गुजरात से गंगा स्नान करने आए परिवार के दो बच्चों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। परमार्थ घाट के समीप संतमत घाट पर स्नान कर रहे थे,तभी हादसा हो गया। और पढ़ें

05:10 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमांशु को मिला पहला स्थान

मुंबई स्थित गोरे गांव इस्ट में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। और पढ़ें

05:10 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस पर्व

पछवादून में बुधवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर लोग बड़ी संख्या में बाजार में खरीददारी करने के लिए पहुंचे थे। और पढ़ें

05:07 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: अधिकारियों के नहीं पहुंचने से धरी रह गईं सारी शिकायतें, ग्रामीण हुए नाराज

क्षेत्र के ग्राम पजिटिलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर अधिकारियों के नहीं पहुंचने से मजह औपचारिक बनकर रह गया। और पढ़ें

04:56 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: 200 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर वितरित की दवा

सुभारती अस्पताल की ओर से औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। और पढ़ें

04:44 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: यीशु मसीह के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया

शिवालिक एकेडमी में क्रिसमस पर्व उत्साह बड़े धूमधाम से मनाया गया। और पढ़ें

04:39 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: बालाजी और स्टार इलेवन ने जीते मैच

क्षत्रिय बाहती विकास मंच की ओर से सेलाकुई में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें

04:28 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने बिखेरी विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की छठा

द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक का आयोजन किया गया। और पढ़ें

04:23 PM, 25-Dec-2024

Dehradun News: पूर्व प्रधान ने दो लोगों को बेची जमीन, चहारदीवारी करने गए तो धमका कर भगाया

सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में पूर्व प्रधान ने पहले तो दो लोगों को जमीन बेच दी। और पढ़ें

03:50 PM, 25-Dec-2024

Uttarakhand Weather News: पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड...जानिए मौसम विभाग की क्या है भविष्यवाणी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा। और पढ़ें

02:00 PM, 25-Dec-2024

VIDEO : राजधानी दून में क्रिसमस पर्व की धूम, भव्य रूप से सजे शहर के चर्च

राजधानी दून में क्रिसमस पर्व की धूम, भव्य रूप से सजे शहर के चर्च और पढ़ें

01:21 PM, 25-Dec-2024

Uttarakhand: चुनाव रणनीति पर कांग्रेस के दिग्गजों ने किया मंथन, जिला प्रभारी सौंपेंगे कमेटी को रिपोर्ट

निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस नेता आपसी समन्वय बना कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। और पढ़ें

12:57 PM, 25-Dec-2024

CM Dhami: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती...मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उत्तराखंड के रहे प्रणेता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में श्रद्धांजलि अर्पित की। और पढ़ें

12:45 PM, 25-Dec-2024

Uttarakhand News: गढ़वाल रेंज कार्यालय में प्रवासी सेल का गठन, मोबाइल नंबर किया गया जारी

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया, रेंज के सभी जिलों के बहुत से लोग देश-विदेश में रहकर अपना काम कर रहे हैं। इनमें से बहुत से लोगों का परिवार मूल निवास स्थान पर ही रहता है। और पढ़ें

12:32 PM, 25-Dec-2024

Chamoli: 50 से अधिक गांवों में बर्फ ही बर्फ, बढ़ने लगी मुश्किलें, बदरीनाथ में आधा, हेमकुंड में एक फीट जमा

चमोली के 50 से अधिक गांवों में बर्फ ही बर्फ होने से मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। बदरीनाथ में आधा और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ जमा है। वहीं ज्योतिर्मठ-मलारी और चमोली-ऊखीमठ हाईवे बंद हो गया।

और पढ़ें

11:32 AM, 25-Dec-2024

Rudraprayah News: पुनाड़ गदेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग की शटरिंग ढही, दो मजदूर गदेरे में गिरकर हुए घायल

रुद्रप्रयाग नये बस अड्डे के पास पुनाड़ गदेरे पर लगभग 70 मीटर लंबी और 5.15 मीटर चौड़ी पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।  निर्माणाधीन पार्किंग की 13 मीटर हिस्से की शटरिंग अचानक ढह गई। और पढ़ें

11:18 AM, 25-Dec-2024

Snowfall: क्रिसमस बना यादगार...एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा

औली क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है। और पढ़ें

11:05 AM, 25-Dec-2024

Snowfall In Kedarnath: धाम में एक फीट से अधिक बर्फ जमा, पुनर्निर्माण कार्य ठप, 20 से अधिक मजदूर लौटे

मंगलवार को पूर्वाह्न से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी जो देर शाम तक होती रही। लगभग 8 इंच तक नई बर्फ जमा हुई।
  और पढ़ें

10:48 AM, 25-Dec-2024

Uttarakhand Nikay Chunav: 57 निकायों के लिए 171 दावेदार, प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा में मंथन शुरू

प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में कुमाऊं के आठ सांगठनिक जिलों समेत चमोली व रुद्रप्रयाग निकायों के दावेदारों के नामों पर सिलसिलेवार चर्चा हुई। सभी नामों पर सामाजिक, सक्रियता और लोकप्रियता के पैमाने के आधार पर विचार किया गया। और पढ़ें

10:40 AM, 25-Dec-2024

Uttarakhand: निकाय चुनाव को लेकर आयोग ने बनाया कंट्रोल रूम, ट्रोल फ्री नंबर भी किया गया जारी

निकय चुनाव को लेकर आयोग ने कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही ट्रोल फ्री नंबर भी जारी किया है। और पढ़ें

10:33 AM, 25-Dec-2024

Uttarakhand: वन आरक्षी की प्रतीक्षा सूची के चयनितों को जल्द ही मिल सकती है खुशखबरी, शासन से सकारात्मक संकेत

इस साल जनवरी में वन आरक्षी के 892 पदों पर भर्ती का परिणाम जारी किया गया था। इसमें प्रतीक्षा सूची का भी जिक्र था। कार्मिक विभाग ने नियुक्ति को लेकर सकारात्मक जवाब भेजा है। ऐसे में संकेत हैं कि जल्द खुशबखरी से जुड़ा आदेश जारी हो सकता है। और पढ़ें

10:20 AM, 25-Dec-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के सख्त नियम बनाए है। नियमानुसार आचार संहिता के दौरान सरकार या उसके मंत्री कोई भी ऐसी घोषणा या निर्णय नहीं करेंगे, जो सीधे तौर पर निकायों को प्रभावित करता हो। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें