फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 28-Nov-2024

Uttarakhand Land Law: मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक, अब सचिवों से रायशुमारी कर होगा भू-कानून पर मंथन

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से भू-कानून के संबंध में सुझाव भी देने को कहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले बजट सत्र में सख्त भू-कानून बनाने के लिए बिल लाने का एलान कर चुके हैं। और पढ़ें

11:07 PM, 28-Nov-2024

Uttarakhand: गरुड़चट्टी से केदारनाथ धाम के पुराने मार्ग को शुरू करने की तैयारी, निर्माण कार्य में जुटा लोनिवि

वर्तमान में गौरी कुंड- भीमबली- लिंचोली होते हुए श्रद्धालु केदारनाथ धाम जा रहे हैं। अब लोनिवि गरुड़चट्टी से मंदिर के लिए एक और मार्ग को तैयार करने में जुटा है। यह पुराना मार्ग है जो कि वर्ष-2013 में आई आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। और पढ़ें

10:49 PM, 28-Nov-2024

VIDEO : 'सिलक्यारा विजय अभियान' को समर्पित रहा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन, राज्यपाल और सीएम धामी हुए शामिल

'सिलक्यारा विजय अभियान' को समर्पित रहा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन, राज्यपाल और सीएम धामी हुए शामिल और पढ़ें

विज्ञापन
09:54 PM, 28-Nov-2024

महाकुंभ कॉन्क्लेव: बोले मंत्री सुबोध उनियाल, कुंभ का भारतीय संस्कृति के वाहक के रूप में वैश्वीकरण हुआ

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गंगा को बचाने की जरूरत है। सबके सामने समस्या गंगा के अस्तित्व को बचाने की है। हरिद्वार के बाद गंगा मैली होने की बात कही जाने लगती है।
  और पढ़ें

09:45 PM, 28-Nov-2024

महाकुंभ कॉन्क्लेव: व्यापारियों ने रखी अपनी राय, कहा- कनेक्टिविटी की नहीं कोई दिक्कत, कुंभ में जरूर जाएं

Amar Ujala Maha Kumbh Conclave 2025: कुंभ में जाने के लिए रोड कनेक्टिविटी की बात हो या महाआयोजन से पर्यटन को मिलने वाली आर्थिक संजीवनी, हर मुद्दे पर सभी ने अपनी-अपनी बातें खुलकर रखी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 28-Nov-2024

अमर उजाला महाकुंभ कॉन्क्लेव 2025: संतों ने बताया कुंभ का धार्मिक महत्व, लोगों की जिज्ञासाओं को किया दूर

Amar Ujala Maha Kumbh Conclave 2025: संतों ने नदियों के प्रदूषित होने पर चिंता जताते हुए गंगा, यमुना और सरस्वती की पवित्रता बनाने का संकल्प लिया। और पढ़ें

09:23 PM, 28-Nov-2024

Mussoorie: एलबीएस एकेडमी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कहा सरकार को प्रतिक्रियाशील नहीं सक्रिय बनाएं अधिकारी

शाह ने कहा कि चिंता की जगह चिंतन और व्यथा की जगह व्यवस्था से किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। चिंता हमारी सोचने की क्षमता को कम करती है। ऐसे में योग और ध्यान को जीवन का नित्यक्रम बनाना चाहिए। और पढ़ें

09:13 PM, 28-Nov-2024

अमर उजाला कॉन्क्लेव 2025: बोले विशेषज्ञ, महाकुंभ में नदियों की स्वच्छता और संरक्षण का भी संदेश दिया जाए

पहले सत्र में पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल और डीएवी पीजी कॉलेज के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉ. राम विनय सिंह ने महाकुंभ संस्कृति से समाज तक विषय पर अपने विचार रखे। और पढ़ें

09:04 PM, 28-Nov-2024

अमर उजाला कॉन्क्लेव: चार सत्रों में हुआ मंथन, महाकुंभ का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलू समझा गए विशेषज्ञ

Amar Ujala Maha Kumbh Conclave 2025: महाकुंभ कॉन्क्लेव में चार विशेष सत्र आयोजित किए गए। जिसमें विशेषज्ञों ने बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए। और पढ़ें

08:45 PM, 28-Nov-2024

Dehradun: पुलिस ने रोकी गैंगवार, दो गैंग के छह सदस्य असलहा समेत गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर चल रहा था मनमुटाव

बुधवार को सूचना मिली थी कि दो गैंग के कुछ बदमाश एक-दूसरे के खिलाफ बड़ी घटना कर सकते हैं। इस पर एसओजी, क्लेमेंटटाउन और वसंत विहार थाने की टीमों को जांच में लगाया गया। और पढ़ें

07:38 PM, 28-Nov-2024

VIDEO : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराई बरातियों की बस, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराई बरातियों की बस, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा और पढ़ें

06:41 PM, 28-Nov-2024

Uttarakhand: कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू, नई वेबसाइट भी लांच, एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

माहरा ने कहा, आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जन-सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। और पढ़ें

06:24 PM, 28-Nov-2024

Kotdwar News: आनंद विहार के लिए चली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया

रात 10 बजे एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार से रवाना हुई। सनेह रोड हाल्ट स्टेशन से रात 10:20 बजे ट्रेन नजीबाबाद की ओर बढ़ी, तो ट्रैक के किनारे चंदनपुरा नई बस्ती क्षेत्र में अचानक हाथी ट्रैक पर आ गया। और पढ़ें

06:06 AM, 28-Nov-2024

Uttarakhand: दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने की अपनी तैयारी तेज

नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। जिस वजह से देरी हो रही है।
ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राजभवन से इस सप्ताह मंजूरी मिलने के आसार है। और पढ़ें

06:00 AM, 28-Nov-2024

Uttarakhand: उपभोक्ताओं से नियमविरुद्ध वसूली, फोरम के आदेश विद्युत लोकपाल ने किए रद्द, जुर्माना लौटाना पड़ेगा

बिना घर के बाहर चेक मीटर लगाकर यूपीसीएल के अफसरों ने एक लाख 64 हजार का बिल और 82 हजार का स्लो मीटर का चार्ज जोड़कर दो लाख 20 हजार का बिल थमा दिया। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने मामले में 141 दिन के बजाय 65 दिन का कैलकुलेशन लेते हुए कम राशि जमा कराने का आदेश दिया। और पढ़ें

05:47 AM, 28-Nov-2024

Uttarakhand: भाजपा ने संगठन के चुनाव आगे खिसकाए,...30 नवंबर तक पार्टी ने सभी बूथों पर करना था कमेटियों का गठन

30 नवंबर तक भाजपा ने सभी बूथों पर कमेटियों का गठन करना था, लेकिन फिलहाल पार्टी ने संगठन के चुनाव आगे खिसका दिए हैं। और पढ़ें

05:36 AM, 28-Nov-2024

Amit Shah: मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत कई मंत्रियों ने किया स्वागत

गृहमंत्री अमित शाह आज एलबीएस अकादमी पहुंचेंगे। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। और पढ़ें

04:00 AM, 28-Nov-2024

Uttarakhand Nikay Chunav: नया नियम, चुनाव खर्च का ब्योरा न देने वाले प्रत्याशियों पर लगेगा तीन साल का प्रतिबंध

Uttarakhand Nikay Chunav: हर उम्मीदवार की ओर से जमा चुनावी खर्च के लेखों का निरीक्षण करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ये देखेंगे कि सभी दस्तावेज सही हैं या नहीं। और पढ़ें

12:31 AM, 28-Nov-2024

Dehradun News: क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए संबद्ध कॉलेजों को पहले देनी होगी छात्रों की सूची

दून अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए अब संबद्ध कॉलेजों को पूर्व में छात्रों की सूची और प्रशिक्षण शुल्क जमा करना होगा। और पढ़ें

12:29 AM, 28-Nov-2024

Dehradun News: आयुष्मान की अड़चन के बीच एसएचए की टीम पहुंची दून अस्पताल

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) की टीम बुधवार को दून अस्पताल पहुंची। टीम के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर आयुष्मान को लेकर उत्पन्न हो रही सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ता की। और पढ़ें

12:26 AM, 28-Nov-2024

Dehradun News: उत्तरकाशी की कप्तान बनीं सरिता डोबाल, दून के एसपी देहात भी बदले

शासन ने बुधवार शाम को पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तदबाले किए हैं। इसमें उत्तरकाशी एसपी का भी तबादला किया गया है। और पढ़ें

12:24 AM, 28-Nov-2024

Dehradun News: हंगामेदार रही बार एसोसिएशन की आम सभा, चेंबर आवंटन में पारदर्शिता की मांग

चेंबर आवंटन को लेकर हुई बार एसोसिएशन की आम सभा बुधवार को हंगामेदार रही। खचाखच भरे विधि भवन में अधिवक्ताओं ने आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी करने की मांग की। और पढ़ें

12:21 AM, 28-Nov-2024

Dehradun News: शीशमबाड़ा कूड़ा प्लांट में लगेंगी चार ट्रामल, हर महीने 40 हजार टन निस्तारण का दावा

शीशमबाड़ा कूड़ा प्लांट पर जमा कूड़े के पहाड़ को हटाने के दिशा में बुधवार को पहला कदम बढ़ा दिया गया। जिस कंपनी को टेंडर सौंपा है उसने पोकलेन लगाकर पहले दिन वहां ट्रामल लगाने के लिए जगह बनानी शुरू कर दी। और पढ़ें

12:17 AM, 28-Nov-2024

Dehradun News: दांतों की बाहरी परत हो रही खराब, नसों तक पहुंच रहा दर्द

सदी बढ़ते ही लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें आ रही हैं। दून अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दांतों में दर्द और मसूड़ों में सूजन की समस्याओं के मरीज भी बढ़ गए हैं। और पढ़ें

12:05 AM, 28-Nov-2024

Dehradun News: रात 12 बजे तक ही डिलीवरी बॉय को खाना देंगे रेस्टोरेंट

रात में फूड डिलीवरी बॉयज से खाना मंगा रहे हैं तो 12 बजे से पहले ही ऑर्डर दे दें। इसके बाद से किसी का ऑर्डर नहीं लिया जाएगा। और पढ़ें

12:03 AM, 28-Nov-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

प्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर दंपती समेत चार के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें