फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 21-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 21-Feb-2025

Bihar News : भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव सहित दो लोगों को कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगाया

Darbhanga News : एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने भाजपा नेता सहित दो लोगों को तीन महीने की कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। और पढ़ें

10:33 PM, 21-Feb-2025

Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया से अपहृत लड़की को एसआईटी ने खोज निकाला, युवती को देखकर पुलिस भी हैरान

Bihar : राजधानी से एक युवती अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसके अपहरण होने का मामला दर्ज कराया। पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे खोज निकाला, लेकिन जिस जगह से वह मिली, उस लड़की को वहां देखकर पुलिस भी भौंचक रह गई।  और पढ़ें

09:29 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि फरार पिकअप वैन की तलाश जारी है। अगर मृतका के परिजन लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 21-Feb-2025

Bihar News : बेटे निशांत कुमार ने सीएम नीतीश कुमार की तबीयत पर क्या कहा? बिहार चुनाव पर भी बात की

Nishant Kumar : सीएम नीतीश कुमार को विपक्ष लगातार बीमार होने और   काम करने की स्थिति में नहीं होने की बात कह रही हैं। निशांत ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे पिता ने काम किया है इसलिए जनता को उन्हें फिर से चुनना चाहिए और वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।  और पढ़ें

09:20 PM, 21-Feb-2025

Crime: दुष्कर्म मामले में समझौता न करने पर पीड़ित और गवाह के घर में लगाई आग, अनाज समेत हजारों की संपत्ति खाक

Samastipur Crime: पीड़ित किशोरी की मां ने अपहरण और दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि आरोपी लगातार मामला वापस लेने का दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे। उनका मानना है कि इसी दबाव के तहत उनके घर में भी आग लगा दी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:06 PM, 21-Feb-2025

Bihar: दरभंगा में मेट्रो निर्माण की ओर बड़ा कदम, सर्वे रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंपी; कुल 18 स्टेशन बनेंगे

Darbhanga Metro: दरभंगा में मेट्रो निर्माण का सर्वे करने वाली कंपनी राइट्स ने सर्वे रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी है। फैसला अब बिहार सरकार को लेना है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...। और पढ़ें

08:54 PM, 21-Feb-2025

Bihar: बिहार के इस अंचल कार्यालय की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरीं सीओ; लोग परेशान

Motihari News: मोतिहारी का कोटवा अंचल कार्यालय इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां दाखिल-खारिज और अन्य भूमि संबंधी कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और अवैध उगाही के आरोप लग रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:38 PM, 21-Feb-2025

Bihar Mahamandaleshwar: बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत अमरनाथ पाठक बने महामंडलेश्वर, शहर में खुशी की लहर

Muzaffarpur News: महंत अमरनाथ पाठक ने कहा कि यह क्षण बिहार और मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है। संत नरेशानंद जी महाराज ने मुझे महामंडलेश्वर नियुक्त किया है, जिससे बाबा गरीब नाथ मंदिर का सम्मान बढ़ा है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:34 PM, 21-Feb-2025

Bihar News : देखते ही देखते सरकारी जमीन की हो गई लूट, डीएम ने कहा- सब के खिलाफ होगी कार्रवाई

Bihar : सामान की लूट आप बहुत देखे होंगे, लेकिन अभी बिहार में जमीन की लूट हुई है, वह भी एक-दो नहीं, बल्कि 7 कट्ठा। यह बिहार सरकार की जमीन है। अब जब यह बात डीएम के कानों तक पहुंची है, तब उन्होंने सब के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। और पढ़ें

08:26 PM, 21-Feb-2025

Mahakumbh: लालू, अखिलेश और ममता को लेकर भगवान की शरण में पहुंचे BJP कार्यकर्ता, किया बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ

Patna News: भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि महाकुंभ पर सवाल उठाकर ये नेता क्या जाहिर करना चाहते हैं? उनकी तुष्टिकरण की राजनीति में बुद्धि भ्रमित हो गई है। इसलिए हमने भगवान से प्रार्थना की है कि वे इन्हें सद्बुद्धि दें। और पढ़ें

08:04 PM, 21-Feb-2025

Bihar News : जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना, हरसिद्धि से लौटने के दौरान घेरकर मारा

Murder case : शाम ढ़लते ही अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। उन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। और पढ़ें

07:49 PM, 21-Feb-2025

Bihar Election: सांसद संबित पात्रा का दावा- अब बिहार में होगी बंपर जीत, CM नीतीश के दिल्ली न जाने पर भी बोले

Bihar Election 2025: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मुजफ्फरपुर में दावा किया कि दिल्ली के बाद अब बिहार में भी बंपर जीत होगी। इस दौरान उन्होंने CM नीतीश कुमार के दिल्ली मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में न जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:39 PM, 21-Feb-2025

BPSC: बीपीएससी असिस्टेंट आर्किटेक्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 101 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, देखें मेरिट सूची

BPSC Assistant Architect: बिहार लोक सेवा आोयग ने सहायक वास्तुविद् प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 106 रिक्तियों के विरूद्ध कुल 101 उम्मीदवारों को चुना गया है। परिणाम के साथ-साथ मेरिट सूची भी जारी की गई है।
  और पढ़ें

07:27 PM, 21-Feb-2025

Metro Train : बिहार चुनाव से पहले चलेगी पटना मेट्रो, किस रूट पर तैयारी; चार नए शहरों का मार्ग भी तय

Patna Metro: पटना में मेट्रो ट्रेन की सेवा विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगी। पहले फेज में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक मेट्रे ट्रेन चलेगी। बिहार सरकार के अधिकारियों की निगरानी में पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन साथ में मिलकर प्रोजेक्ट को पूरा करने में युद्धस्तर पर लगे हैं। और पढ़ें

07:10 PM, 21-Feb-2025

Election 2025: जदयू मंत्री का तेजस्वी पर हमला, बिहार चुनाव में राजद के 15-20 सीटों तक सिमटने की भविष्यवाणी की

Bihar Election 2025: मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान 'पार्टी में सिफारिश करने वालों को टिकट नहीं मिलेगा' पर कटाक्ष किया कि राजद को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक की भी खिंचाई की। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:48 PM, 21-Feb-2025

Accident News : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, पांच दिन पहले हुई थी शादी

Road Accident : 16 फरवरी को शादी हुई थी। आज दुल्हन ससुराल से मायके जाने वाली थी। विदाई के लिए मायके से मेहमान भी आ चुके थे। दोपहर में युवक अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाइक से  निकला, तभी बाजार से एक बुरी खबर आई, जिसके बाद घर में मातम छा गया।  और पढ़ें

06:46 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: छह माह पहले ही ड्राइविंग सीखी थी, नई कार से महाकुंभ से लौट रहे थे, अचानक आई झपकी ने छीन लिया सबकुछ

Mahakubh Mela 2025: सभी लोगें पटना से महाकुंभ स्नान के लिए 19 फरवरी को प्रयागराज गए थे। स्नान करने के बाद 20 फरवरी को देर रात पटना के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान भीषण हादसे में उनकी जान चली गई। और पढ़ें

06:31 PM, 21-Feb-2025

BPSC 70th Exam: प्रश्न-पत्र गायब होने की खबरें तथ्यहीन, नहीं हुआ पेपर लीक; अफवाहों पर आई प्रशासनिक प्रतिक्रिया

BPSC 70th Paper Leak: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही पेपर लीक और प्रश्न-पत्र गायब होने की खबरों पर गया और नवादा जिलों के जिला पदाधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उन्होंने इन अफवाहों को निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक बताया है।
  और पढ़ें

06:30 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: पीएम मोदी 24 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे, भागलपुर में किसान सम्मान कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Purnea News: पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे भागलपुर में किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता और नेता पूरी क्षमता से तैयारियों में जुट गए हैं।
  और पढ़ें

06:12 PM, 21-Feb-2025

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कष्ठा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों का रूट और समय बदला, देखें लिस्ट

Train Status News: पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है तो कुछ का समय। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:42 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: नदी में खुलेआम हो रहा अवैध बालू खनन, सैकड़ों लोग ट्रैक्टर भर-भर निकाल रहे बालू; देकुली पुल को खतरा

Nalanda News: स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में अवैध खनन किया गया हो, बल्कि यह लंबे समय से जारी है। लेकिन इस बार इतने बड़े पैमाने पर बालू निकालने का वीडियो सामने आने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

05:04 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: नहर किनारे बैठे थे तीनों भाई-बहन, अचानक आई मौत; कार चलाना सीख रहे युवक रौंदते हुए पानी में समाए

Buxar News: पुलिस ने कहा कि हम जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाह वाहन चलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें

05:03 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: पटना को हाईटेक बनाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने की 32 घोषणाएं; जानिए, कहां क्या होगा

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त पटना जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। और पढ़ें

04:33 PM, 21-Feb-2025

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार ने पटनावासियों को दी करोड़ों का तोहफा; नई सुविधाओं वाले यह प्रोजेक्ट भी दिए

Bihar News: मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखें।  और पढ़ें

03:34 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: भाजपा नेता पर DEO को उठवाने की धमकी देने का आरोप, MLA बोले- सदन में खोलेंगे घूस लेने की पोल

Muzaffarpur News: डीईओ का आरोप है कि भाजपा विधायक उनके घर आए और जब उन्होंने गलत काम करने से इनकार किया तो पांच मिनट तक गाली-गलौज की और उठा लेने की धमकी दी। वहीं, विधायक ने डीईओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने घूस से करोड़ों की संपत्ति इकट्ठी की है।जानें मामला...। और पढ़ें

02:52 PM, 21-Feb-2025

Udit Narayan : बॉलीवुड गायक उदित नारायण फिर मुसीबत में; पहली पत्नी ने कोर्ट में कह दिया- इनके साथ रहना है

उदित नारायण की पत्नी रंजना झा का दावा है कि शादी के बाद भी उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं मिला और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। अंतत: मुझे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। और पढ़ें

02:44 PM, 21-Feb-2025

Dowry Murder: गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप; पति पुलिस हिरासत में

Gopalganj News: गोपालगंज में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

02:12 PM, 21-Feb-2025

Bihar News: महिला की संदिग्ध मौत, मायके वाले बोले- दहेज के लिए गला दबाकर की गई हत्या; ससुराल वाले फरार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव फांसी के फंदे से लटका मिला, लेकिन परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

01:53 PM, 21-Feb-2025

Bus Accident: चालू बस में चढ़ रहे थे यात्री, अचानक आगे बढ़ी और गड्ढे में पलट गई; एक शख्स की मौत, कई लोग घायल

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ड्राइवर व खलासी से भी पूछताछ की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:52 PM, 21-Feb-2025

Bihar: मैट्रिक परीक्षा में पेपर नहीं दिखाया तो दो छात्रों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर; विरोध में बवाल

छात्र की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जामकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की। वह हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। और पढ़ें

12:04 PM, 21-Feb-2025

Kumbh Mela 2025: पप्पू यादव की रिश्तेदार डॉक्टर समेत चार की हादसे की मौत, कुंभ से लौटते वक्त ट्रक में घुसी कार

Bihar News : पूर्णिया के डॉक्टरों ने कहा कि कोसी-सीमांचल की प्रसिद्ध गायनोलॉजिस्ट डॉ सोनी यादव को गरीब मरीज अपना भगवान मानते थे। हजारों गरीब महिलाओं का उन्होंने मुफ्त में इलाज किया। उनके जाने से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। और पढ़ें

10:10 AM, 21-Feb-2025

Bihar: मुंगेर में मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग; मासूम पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी को पुलिस ने मारी गोली

Munger News: एसपी ने कहा कि पिछले कई दिनों से पुलिस नीतीश कुमार की तलाश कर रही थी। पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो उसने गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। और पढ़ें

09:27 AM, 21-Feb-2025

Kumbh Mela 2025 : पांच मिनट के अंदर एक परिवार के छह लोगों की मौत; कुंभ से पटना लौटते समय भीषण हादसा

Bihar Road Accident News: देखते ही देखते कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का एक पहिया 20 फीट दूर पड़ा मिला। महज पांच मिनट के अंदर परिवार के छह लोगों दम तोड़ दिया। और पढ़ें

12:44 AM, 21-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : आस्था का महापर्व छठ का समय था, मां के पीछे उसका छोटा बेटा भी गया, और फिर अचानक वह लापता हो गया। मां और परिवार के लोगों ने कई जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। पांच साल गुजर गये। अब कुंभ के मेले में भीख मांगते  मिला।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें