Chandra Grahan 2021 November Date Time: आज (19 नवंबर 2021) कई सदियों बाद देश-दुनिया के लोग चंद्र ग्रहण का ऐसा नजारा देखेंगे, जब आंशिक चंद्र ग्रहण काफी लंबे समय तक होगा। यह 19 नवंबर को साल का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण है। माना जा रहा है आज लगने वाला यह चंद्रग्रहण 580 साल के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण है। इससे पहले साल 1440 में कुछ इसी तरह का चंद्र ग्रहण लगा था। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की पूरी डिटेल...
आज कितने बजे से शुरू होगा चंद्रग्रहण
साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण की अवधि 03 घंटे और 26 मिनट की होगी। वही यह भारत में एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी अवधि करीब 05 घंटे और 59 मिनट की होगी।
इस चंद्रग्रहण की 5 खास बातें
- दुनिया के कई देशों में दिखाई देने वाला यह चंद्रग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। उपच्छाया चंद्रग्रहण में चांद धरती से मटमैले रंग का दिखाई देता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपच्छाया चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में है।
- खगोल वैज्ञानिकों का कहना है यह आंशिक चंद्र ग्रहण 580 साल बाद सबसे देर तक चलने वाला ग्रहण होगा।
- ग्रहण भारत के पूर्वी राज्यों में असम और अरुणाचल प्रदेश में सूर्यास्त के समय थोड़ी ही देर के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा यह आंशिक चंद्रग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया में दिखाई देगा।
- उपच्छाया चंद्र ग्रहण के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
आज चंद्रग्रहण का किन राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर
Chandra Grahan 2021 Horoscope Impact: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में इस ग्रहण का सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा कुछ अन्य राशियां भी जिन पर चंद्रग्रहण का प्रभाव देखने को मिलेगा। सिंह, तुला और कुंभ राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
आज के पंचांग से जानिए चंद्रग्रहण का समय
Chandra Grahan 2021 Timing In India: हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। आज ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। जो कि ऐसा चंद्रग्रहण होगा जो काफी देर तक रहेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण है जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। पंचांग की गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। आइए जानते हैं पंचांग की गणना के आधार पर चंद्रग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण का पहला उपच्छाया का स्पर्श काल सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर होगा। प्रच्छाया से पहला स्पर्श काल 12 बजकर 50 मिनट पर, परमग्रास चंद्रग्रहण दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर, फिर प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस खंडग्रास की अवधि 03 घंटा और 26 मिनट तक और उपच्छाया चंद्रग्रहण की अवधि 05 घंटे 59 मिनट तक रहेगी।
चंद्रग्रहण के साथ आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती भी
आज साल के आखिरी चंद्रग्रहण के साथ कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती भी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान,स्नान,जप और पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार दीपावली के 15 दिनों के बाद मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही बनारस में देव दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि स्वर्ग से सभी देवी-देवता बनारस की भूमि पर देव दिवाली मनाने के लिए आते हैं। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का जन्म भी हुआ था। इस दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है।
चंद्र ग्रहण में न करें ये काम
शास्त्रों में चंद्रग्रहण को अशुभ माना जाता गया है। जब ग्रहण काल शुरू होता है तो उस दौरान कुछ कार्य करना वर्जित होता है। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं किया जाता। ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होती है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और कोई भी धारदार चीज का प्रयोग न करें। ग्रहण के दौरान भोजन नहीं किया जाता।
भारत में चंद्रग्रहण का प्रभाव और कहां-कहां दिखाई देगा
Chandra Grahan 2021 Timing In India:अब से कुछ ही देर बाद चंद्रग्रहण का स्पर्श काल शुरू हो जाएगा। ज्योतिष और धर्मशास्त्रों में चंद्र ग्रहण की घटना को अच्छा नहीं माना जाता है। आज लगने वाला चंद्रग्रहण आंशिक होगा जिसका प्रभाव भारत में नहीं होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण मात्र एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। जिसे ग्रहण नहीं माना जाता है। ग्रहण मान्य नहीं होने के कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण सू्र्यास्त के समय ही असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाको में देखा जा सकता है। सूतक काल का प्रभाव भारत में नहीं होने के कारण किसी भी तरह की पाबंदी पूजा-पाठ और धार्मिक क्रियाकालपों में नहीं होगा।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
जानिए आज कितने बजे शुरू होगा चंद्रग्रहण
Chandra Grahan 2021 Timing In India: भारतीय समय के अनुसार आज चंद्रग्रहण सुबह करीब 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के पूर्वोत्तर भागो में, अमेरिका, यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा और दिन में होने के कारण दिखाई नहीं पड़ेगा। ग्रहण का मोक्ष काल शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
क्या है कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
Kartik Purnima Importance 2021: कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा,त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है । शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्त्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों एवं तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी दिन ब्रह्मा जी का ब्रह्म सरोवर पुष्कर में अवतरण हुआ था। इस दिन तीर्थयात्री पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान करके देवों की कृपा पाते है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था,जिससे देवगण बहुत प्रसन्न हुए और भगवान विष्णु ने शिवजी को त्रिपुरारी नाम दिया जो शिव के अनेक नामों में से एक है।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
इस चंद्रग्रहण के 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण भी...
Chandra Grahan 2021 Timing In India: 580 साल बाद सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 04 दिसंबर 2021, शनिवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा जिस कारण से सभी राशियों को जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
580 साल बाद लंबा चंद्रग्रहण बस थोड़ी देर बाद होगा शुरू
Chandra Grahan 2021 Timing In India: आज करीब 580 साल बाद काफी देर तक चलने वाला यह आंशिक चंद्रग्रहण बस कुछ घंटों के बाद शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम के 05 बजकर 59 मिनट पर खत्म होगा। इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 19 फरवरी 1440 में लगा था।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
जानें चंद्रग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
क्या है इस चंद्रग्रहण की 10 खास बातें...
चंद्र ग्रहण 2021
- फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2021: बस कुछ ही देर बाद साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा। आइए जानते हैं क्यों खास है यह चंद्रग्रहण...
1- 19 नवंबर 2021 को लगने वाला चंद्र ग्रहण 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।
2- साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में सिर्फ पूर्वोत्तर हिस्सों में कुछ ही देर के लिए दिखाई देगा। सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
3- यह आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर के दिन सुबह 11 बजकर 34 मिनट बजे शुरू होगा और शाम 5.58 बजे समाप्त होगा।
4- इस आंशिक चंद्रग्रहण ग्रहण की कुल अवधि 03 घण्टे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 05 घण्टे 59 मिनट की होगी।
5- 19 नवंबर 2021 को लगने वाला यह आंशिक चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और प्रशांत क्षेत्र में दिखाई देगा।
6- इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था और अगली बार ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा।
7- यह आंशिक चंद्रग्रहण का पूरा प्रभाव दोपहर 2.34 बजे दिखाई देगा, जब चंद्रमा का 97 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा।
8- भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022 को होगा।
9- ज्योतिष के नजरिए से साल का यह आखिरी आंशिक चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा।
10- उपच्छाया चंद्र ग्रहण के कारण भारत में यह दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
क्या Delhi-INCR में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?
Chandra Grahan 2021 Grahan Time Delhi: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बस कुछ ही देर बार शुरू हो जाएगा। ग्रहण का स्पर्श का समय सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगा। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और ऑास्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जिस कारण से यह पूरे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। माना जा रहा है कि ग्रहण के अंतिम समय में यह पूर्वोत्तर राज्यों में थोड़े समय के लिए यह दिखाई देगा।
कैसे और कहां पर देखें Chandra Grahan का Live प्रसारण
Chandra Grahan 2021 Live Streaming : हमेशा से ग्रहण की घटना को देखना अनोखा होता है। आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण बस कुछ ही देर बाद शुरू हो जाएगा। भारत में दिन होने और उपच्छाया चंद्रग्रहण होने के कारण इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। बाकी जगहों पर जैसे-अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। आप You Tube पर सर्च करके ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens चैनल पर जा सकते हैं।
इस चंद्रग्रहण के बाद अगला ग्रहण कब?
साल 2021 का यह आखिरी चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण के 15 दिनों बाद ही 04 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। 19 नवंबर को चंद्रग्रहण लगने के बाद अगले साल 08 नवंबर 2022 को चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
क्या है आज चंद्रग्रहण आरंभ होने का समय
Chandra Grahan Time Today: आज कार्तिक पूर्णिमा के पर्व के साथ साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लग रहा है। शास्त्रों में चंद्रग्रहण का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में ग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ग्रहण काल के समय किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जबकि बाकी दुनिया में एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह करीब 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
आज का चंद्रग्रहण इतना लंबा क्यों?
Chandra Grahan Time Today: माना जा रहा है कि आज लगने वाला चंद्र ग्रहण 580 साल बाद सबसे देर तक चलने वाला आंशिक चंद्रग्रहण होगा। इतना लंबा चंद्रग्रहण होने के पीछे का कारण खगोल वैज्ञानिका का मनाना है कि आज के दिन धरती से चंद्रमा की दूरी ज्यादा होने के कारण चंद्र ग्रहण की अवधि ज्यादा देर तक रहेगा।
भारत में आज यहां देखा जा सकेगा आंशिक चंद्रग्रहण
Chandra Grahan 2021 Today Timing In India: भारत में उपच्छाया चंद्रग्रहण के कारण इसे पूरे देश में नहीं देखा जा सकता है। भारत में पूर्वोत्तर के दो राज्यों में इस ग्रहण को कुछ ही देर के लिए देखा जा सकता है। सूर्यास्त के समय ही अरुणाचल प्रदेश और असम में इसे आंशिक रूप से देखा जा सकेगा।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
आज का चंद्रग्रहण भारत में उपच्छाया ग्रहण
चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें क्या ना करें
chandra grahan 2021
Chandra Grahan Lunar Eclipse Sutak Kal Dos and Donts : साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम के 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा। शास्त्रों में चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस बात का विशेष ध्यान रखने को बताया गया है।
- ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
- ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए।
- ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
- सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।
- सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता।
- ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।
दुनिया में दिखने लगा है चंद्रग्रहण के शानदार नजारे
चंद्रग्रहण इस राशि और नक्षत्र में जारी
आंशिक चंद्र ग्रहण जारी है। दुनिया के कई हिस्सो में चंद्रग्रहण प्रारंभ हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
कब खत्म होगा ग्रहण
सदी का सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण जारी है। आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ। इस ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण करीब शाम 6 बजे खत्म होगा। ऐसे में यह करीब 6 घंटे तक रहेगा।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
इन देशों में देखा जा रहा है चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण का करीब आधा वक्त गुजर चुका है। यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और पूर्वी एशिया के इलाकों में पूरी तरह से देखा जा सकता है।
चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण भी
जहां आज कार्तिक पूर्णिमा पर आंशिक चंद्रग्रहण लग हुआ तो वहीं 15 दिनों के बाद यानी 04 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण भी लगेगा। चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा की ही तिथि पर लगता है। चंद्रग्रहण के पहले या बाद सूर्य ग्रहण जरूर पड़ता है।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
आज चंद्रग्रहण पर गुरु-शनि का मकर राशि में संयोग
आज आंशिक चंद्र ग्रहण चल रहा है। ऐसे में गुरु-शनि मकर राशि में विराजमान है और चंद्रमा वृषभ राशि में। गुरु-शनि और चंद्रमा का ऐसा योग 59 साल के बाद बना है। इससे पहले इस तरह का योग 19 फरवरी 1962 में हुआ था।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
क्यों होता है चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण
15 दिन बाद दिखेगा सूर्य ग्रहण का नजारा
आज साल के आखिरी चंद्रग्रहण लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी घटित होगा। यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण को भी नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसक सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इससे पहले 10 जून को साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।
कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण
अब आंशिक चंद्रग्रहण धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। इस ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण करीब शाम 6 बजे खत्म होगा।
ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूर करें यह काम
चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर और पूजा घर की साफ-सफाई करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद सफाई अवश्य करनी चाहिए क्योंकि ग्रहण के समय नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए घर में सफाई करने के बाद गंगाजल छिड़कना चाहिए।
आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
चंद्र ग्रहण का तस्वीरें
आज साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण हो रहा है। आंशिक चंद्रग्रहण अब लगभग खत्म होने को है। आंशिक चंद्रग्रहण दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से शाम 04 बजकर 17 मिनट तक रहा। हालांकि ग्रहण का मोक्ष काल पूरी तरह से करीब 06 बजे खत्म होगा। यह 580 साल का इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण है।
अमेरिका में चंद्र ग्रहण के नजारे
04 दिसंबर 2021 को अब अगला ग्रहण
सदी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला चंद्र ग्रहण अब लगभग खत्म ही होने वाला है। इसके बाद अगले महीने ही साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। जिस कारण से इसका भी सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। 19 नवंबर 2021 के बाद अब इस तरह का चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 में लगेगा।