विज्ञापन

बज़्म-ए-तरब ना सजाना, बेसबब नहीं।

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कलम वाकिफ है , उन्वान-ए-ग़ज़ल से।
        
                                                    
                            
तुम क्यूं डर रहे हो, तूफ़ान-ए-ग़ज़ल से।।

अगर गौर से सुनोगे, तो समझ जाओगे।
मेरा दर्द जान लोगे, पैग़ाम-ए-ग़ज़ल से।।

बज़्म-ए-तरब ना सजाना, बेसबब नहीं।
मेरी सहर डर हुई है , शाम-ए-ग़ज़ल से।।

साकी अब हम तेरे दर पे आते ही नहीं।
ये प्यास बुझा लेते हैं जाम-ए-ग़ज़ल से।।

कौन सुने मेरी दास्तां , मशरूफ हैं सब।
लोग तो बचते हैं अब,नाम-ए-ग़ज़ल से।।

ये तन्हाई भी अब यूं तन्हाई नहीं रहती।
बिखरा है सन्नाटा, अंज़ाम-ए-ग़ज़ल से।।
-यूनुस खान
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all