विज्ञापन

सुषमा स्वराज

Vivek Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुषमास्वराज 
        
                                                    
                            

हे बहु भाषी,परम विदुषी,तुम्हें यूं तो नहीं जाना था,
घाटी से 370 हटने का, अभी तो जश्न मनाना था ।

मातृभूमि का प्रतिबिंब तुम,साहस का पर्याय थी,
मजबूरी में फंसे लोगों का, एकमात्र उपाय थी,
संवेदना की देवी तुम,सदा सर्वजन हिताय थी,
भारतीय नारी के वर्चस्व का,सबसे उत्तम अध्याय थी ।

मुख में सरस्वती,वैभव में लक्ष्मी,शौर्य में दुर्गा समान थीं,
कुशल वक्ता, प्रबुद्ध नेता, कीर्ति में आसमान थीं,
सहज स्वभाव, आत्मीय भाव, एक अनुपम इंसान थीं,
भारतीय सभ्यता संस्कृती की, उत्कृष्ट पहचान थीं ।

अखंड भारत का सपना अभी तो , साकार बनाना था,
हे बहु भाषी,परम विदुषी,तुम्हें यूं तो नहीं जाना था ।।

-Author Vivek Sharma


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10257 कविताएं

View Profile