विज्ञापन

मेरी बगिया मेरी साथी

Vineeta Karmsheel

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुंदर सी है मेरी बगिया,
        
                                                    
                            
आँखों को देती ठंडक सी,
रोम-रोम में जादू जगाए,
मन को देती राहत सी।

रंग-बिरंगे फूल मुझे,
अपनी ओर बुलाते हैं,
हवा से हिलती बेलें इनकी,
मन को गुदगुदाते हैं।

मेरी बगिया के फूलों के,
रंग इतने सारे हैं,
यूँ कहूँ तो मेघधनुष
के रंगों से भी निराले हैं।

इनके रंग हमेशा मुझे,
अपनी ओर रिझाते हैं,
निराशा से भरे मेरे मन को,
आशा के रंगों से भर जाते हैं।

छोटी सी कली, उम्मीद की,
हर रोज़ किरण जगाती है,
देर हो रही खिलने में पर,
खिले हुए फूलों संग,
वो भी खुलकर इठलाती है।

थक कर जब मैं खाली बैठूँ,
बातें इनसे करती हूँ,
मेरी प्यारी सी बगिया पर,
मैं अपनी जान छिड़कती हूँ।
-विनीता कर्मशील
 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all