विज्ञापन

पगली का प्रेमगान

Sudhanshu K

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी पलकें जो हैं मूंदती तो फ़ना होती हैं
        
                                                    
                            
आंख खुलती है तो फिर लौट के बसती दुनिया
मेरे जेहन में न जानें क्यों ये आता है ख़याल
अक़्स तेरा मेरे ख़्वाबों ने तराशा होगा।

नाचते आसमां पे जो थे हज़ारों तारे,
पहन के झिलमिल सुर्ख-ओ-नीले लिबास
गुम हुए ढक के कहीं अपने-अपने चेहरे
मेरी पलकें जो मूंदी, रात उन्हें लील गयी।

मैंने देखा कि मैं-तुम हम-बिस्तर हैं,
चूमते हो तुम मुझे आगोश में लिए हुए
पागल हो गये हो तुम, या फिर मैं दीवानी,
अक़्स तेरा मेरे ख़्वाबों ने तराशा होगा।

ढह रहीं टूट के ज़न्नत की दर-ओ-दीवारें,
आग है सर्द हुई ख़ौफनाक दोज़ख़ की,
शैतान, फ़रिश्ते, मुझे छोड़ो, दफ़ा हो जाओ
मूंंदकर मेरी पलकों ने दुनिया को लील लिया।

ऐसा लगता है, तुम लौट आये मेरे पास,
वादा निभाने में बड़ी देर कर दी तुमने,
मेरे हुश्न के साथ तेरी याद भी हुई धुंधली,
अक़्स तेरा मेरे ख़्वाबों ने तराशा होगा।

काश, किया होता तूफ़ान-बगूले से इश्क़,
बहार आती है तो वे भी आ जाते हैं।
मैंने मूंद लीं हैं भारी पलकें अपनी,
सारी दुनिया घुप अंधेरे में डूब गयी।
अक़्स तेरा मेरे ख़्वाबों ने तराशा होगा।

सिल्विया प्लैथ (Sylvia Plath) की मैड गर्ल'स लव सॉन्ग (Mad Girl's Love Song) का भावानुवाद;
देबदास छोटराई द्वारा उड़िया में भी अनुवादित

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6843 कविताएं

View Profile