विज्ञापन

माई का लाल

shobhnathsingh yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सूरज उगे ला अँगनवा, सबको लाल लागे ला ।
        
                                                    
                            
जो ना उठे ला सबेरे,मन को काल लागे ला ।।

जो सुनकर अनसुनी कर दे,करे न कोई काम ।
कहने पर नाराज़ बहुत हो और करत कोहराम ।।
वह तो जागे ना जगाये,बड़ा बवाल लागे ला ।
जो ना उठे ला सबेरे,मन को काल लागे ला ।।

जो भी मैला कपड़ा पहने,बिनु नहाये खात बा ।
ब्रश मंजन भी नहीं करे,पावडर पोत अघात बा ।।
वह तो भाए ना,ना लुभाए,बैताल लागे ला ।
जो ना उठे ला सबेरे,मन को काल लागे ला ।।

जो उठ बिहाने मातृ-पितृ के चरणों का सम्मान ले ।
धन,बल,विद्या,यश बढै व परम पद को जान ले ।।
जो भी जागे ला भुवनवा,माई क लाल लागे ला ।
जो ना उठे ला सबेरे,मन को काल लागे ला ।।



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10272 कविताएं

View Profile