विज्ञापन

झरना गीत

shobhnathsingh yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            झर-झर निर्झर जल का सोता ।
        
                                                    
                            
झर-झर शीतल मन का होता ।।
यह फूट पड़ा भू छाती से।
पर्वतमाला की घाटी से ।।
निर्झर शिव की उलझ जटा से।
कल-कल करता बहे सदा से ।।
डूबधार यह पावन गोता ।
झर-झर निर्झर जल का सोता ।।
यह जल जीवन आ धरती पर।
लगा दुग्ध सा उज्ज्वल होकर ।।
कण-कण में भर दे तरूणाई ।
नव जीवन की प्यास बुझाई ।।
गाँव-शहर सब घर ले जाता ।
झर-झर निर्झर जल का सोता ।।
यह जल औषधि है अमृतमय ।
दे निदान रोगों से निर्भय ।।
गठिया,गैंस दवा हो जैसे-
सुबह-शाम जल पीलो वैसे ।।
जो जन पीता,कभी न रोता ।
झर-झर निर्झर जल का सोता ।।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile