विज्ञापन

मदिरा के प्रेमी

Shiv prakash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हे मदिरा के प्रेमी तुम तो
        
                                                    
                            
तुम मधुशाला मत जाओ

नन्हे मुन्ने बच्चों को तुम
पाठशाला पहुचाओ

जिस मदिरा के प्रेमी तुम हो
उस मदिरा से कुछ लाभ नहीं

तन भी मिटता धन भी मिटता
मिटती निजी कमाई है

बीमारी से मृत्यु मिलेगी
दुख में नहीं सगा भाई है

दिन भर मेहनत मजदूरी कर
चुटकी भर पैसा पाते हो

जान बूझकर मधुशाला से
घर क्यों बीमारी लाते हो

हाथ जोड़कर करूं निवेदन
न तुम मदिरा पान करो

बच्चों को अच्छी शिक्षा दो
जग में अपना नाम करो
-शिवप्रकाश सोनकर
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all