विज्ञापन

जीवन पथ पर चलता जाए

SHASHI BHUSHAN

Mere Alfaz
                                    
                            नवसंघर्ष जीवन-पथ पर जो चलता है, चलता जाए,
        
अपने को कर्तव्य-धरा पर कर्म करे, करता जाए।
राह कठिन हो, पथ हो दुर्गम, पग-पग पर तूफान आए,
हिम्मत लेकर बढ़ता जाए, मन में दीपक जलता जाए।

ठोकर खाकर गिरना लेकिन फिर उठकर मुस्काता जाए,
हार मिले तो हार न माने, जीत का पथ अपनाता जाए।
नवसंघर्ष जीवन-पथ पर जो चलता है, चलता जाए,
अपने को कर्तव्य-धरा पर कर्म करे, करता जाए।

आँधी आए, वर्षा आए,या तपता सूरज सिर पर छाए,
सत्य-धर्म की राह पकड़कर पथिक निरंतर बढ़ता जाए।
अपने श्रम पर विश्वास रखे, मन में आशा जगाता जाए,
बीते कल को भूल हमेशा नव-प्रभात अपनाता जाए।

नवसंघर्ष जीवन-पथ पर जो चलता है, चलता जाए,
अपने को कर्तव्य-धरा पर कर्म करे, करता जाए।
~शशि भूषण
19 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all