विज्ञापन

तुम्हें जब देखकर

Satish Borkar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हें जब देखकर पलकें झपकना भूल जाता हूँ।
        
                                                    
                            
बिना लब खोले तासीर-ए-मोहब्बत आजमाता हूँ।

तुम्हारे आसमाँ में है मेरी मौजूदगी इतनी,
नज़र आऊँ न आऊँ, रात-दिन मैं टिमटिमाता हूँ।

घटाओं के बरसने पर पहाड़ों के कुहासों सा,
तुम्हारे पास आ कर प्यार की रंगत बढ़ाता हूँ।

तुम्हारी याद की खुशबू से जान-ओ-दिल मुअत्तर है,
कहीं बाहर नहीं, अपने ही अंदर तुम को पाता हूँ।

दिल-ओ-जाँ से यकीनन तुम मकां को घर बनाती हो,
मैं अपनी कोशिशों से जिन्दगी आसां बनाता हूँ।
- सतीश बोरकर
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all