विज्ञापन

ओ साथी जीवन साथी,यादो का शिलशिला बढ़ता ही जा रहा है।

Ritu Matawale

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिंदगी का सफर यू ही,कटता गया।
        
                                                    
                            
तेरे यादो की इन शिलशिला में,मै जीता रहा।
उम्र की परवाह ना कर,प्रेम गीत गाता रहा।
दिल की धड़कन को,तेरे दिल से मिलता रहा।
तू पास नही हो कर भी,दिल के पास आता रहा।
भूल जाऊ तुझे, ये कभी हो सकता नही।
तू पास रहती है सदा,पर हकीकत में नही।
सपनो की एक मीठी ,अहसास की तरह रहती हो।
जीवन मे,एक अनमोल प्यार की तरह रहती हो।
रात के हर ख्वाबो में,सच्चे प्यार की तरह रहती हो।
मेरे सपनों में ,एक सुंदर सी प्यार भरी झरोखा हो।
तेरे यादो से सुकून मिलता है, जीवन को।
तेरे ख्यालो से,सुकून मिलता है दिल को।
तू साथी था मेरा,सदा ही साथ निभाना।
प्रेम भरे इस रिश्तों को,कभी भूल ना जाना।
मेरे दिल की सुकून भरी,दवा बन रहा जाना।
हकीकत नही तो,मेरे ख्वाबो में जरूर आना।
तू जहाँ भी रहे,तेरे खुसी की दुवा करते हैं।
इस दिल के अंदर,सिर्फ तेरे स्मृतियां रहते हैं।
तू पास नही रह कर,मेरे पास रहती है।
तू साथ नही रह कर भी,मेरे साथ रहती है।
ये जीवन का सफर,तेरे यादो से गुजरती है।
तू सच्ची मोहोब्त है मेरी,तू मेरे पास रहती है।
मेरे आँखों मे सपने बन,मेरे साथ रहती है।
हर सफर में साथी,तू मेरे साथ रहती है।
पल भर भी ओझल नही होती,मेरे यादो से तुम।
हिस्सा बन गई हो ,मेरे जीवन का तुम।
मेरे जीवन सांसे बन कर,चलती हो तुम।
मेरे राहो में,सुगन्धित फूल बरसाती हो तुम।
तुम्ही तो हो मेरे, साथी और जीवन साथी।
तुमसे अलग नही हुँ, ओ मेरे जीवन साथी।
मेरे हृदय के हर कम्पन में,समाई रहती हो।
मेरे हर सपनो में,जीवन सांसे भरती रहती हो।
मेरे ख्वाबो की ,महकता गुलाब की कली हो।
मेरे दिल की अरमानों की,फुलझड़ी हो।
मेरे घर की फुलवाड़ी की,महकती कली हो।
आज भी इंतिजार रहता है साथी,तेरे आने का।
निकलती जा रही है सफर,मेरे जीवन का।
उम्र के इस पड़ाव में,यादो का शिलशिला थमता नही है।
तू दिल के पास रहती है, हकीकत में नही है।
कई सावन गुजारे साथी,तेरे ही यादो में।
कई बसन्त आ कर चले गए,तेरे ही यादो में।
वर्षा और शरद भी,निकल गए तेरे ही यादो में।
ये जीवन का अंतिम छन भी,निकल जायेगा तेरे ही यादो में।
यादो का शिलशिला बन,रह जायेगा ये जीवन सफर।
पर तु सदा ही दिल मे रहेगी साथी,मेरे जीवन भर।
तेरे हर लब्ज, आज भी जुबानी याद रहता है।
तेरे साथ बिताए ओ कल,आज भी याद रहता है।
यादो का ये शिलशिला ,कभी थमता नही है।
मन और मस्तिष्क में,दुगुनी वेग से बढ़ता है।
ओ साथी जीवन साथी,इस दिल मे तुही तो रहती है।
सपनो की हर परछाई में,तेरा ही अक्स नजर आता है।
मेरे सारे तन-मन मे,सुकून सी भर जाता है।
खुसबू की तरह महकती हुवी,मेरे ख्वाबो में आती है।
ओ मेरे जीवन संगनी,मेरे जीवन मे खुसी भर जाती है।
हर मर्ज़ की दवा हो ,मेरे दिल के धड़कन के लिए।
अंधेरी रात में भी,बन कर आती हो जलते दिए।
खुशियो से भर जाती हो,मेरे इस जीवन को।
फूलो सी महकाती हो,मेरे घर के आंगन को।
चन्दन की महक से भर जाती है, ये जीवन मेरा।
दिल को सुकून मिलता है, आने से तेरा।
ओ साथी जीवन साथी,जीवन सफर निकल रहा है।
उम्र की कई पड़ाव,जीवन से निकल रहा है।
फिर भी ये यादो का शिलशिला,बढ़ता ही जा रहा है।
मेरे दिल की हर धड़कन,सिर्फ तुझे याद कर रहा है।
मौन खमोसी है लब्ज,पर आत्मा से बात हो रहा है।
हृदय के हर कम्पन,सिर्फ तुझे याद कर रहा है।
ओ साथी जीवन साथी,ये दिल तुझे याद कर रहा है।
ये यादो की शिलशिला,बढ़ता ही जा रहा है।
ये जीवन सफर, गुजरता ही जा रहा है।
उम्र की कई पड़ाव,पार होता ही जा रहा है।
ओ साथी जीवन साथी,यादो का शिलशिला बढ़ता ही जा रहा है।
हृदय की हर कम्पन,सिर्फ तुझे ही पुकार रहा है।
दिल की हर धड़कन,सिर्फ तुझे ही बुला रहा है।
ओ साथी जीवन साथी,यादो का शिलशिला बढ़ता ही जा रहा है।
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all