विज्ञापन

विश्वास की खूबसूरती

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विश्वास की खूबसूरती
        
                                                    
                            

मनुष्य का चेहरा उतना सुंदर नहीं होता,
जितना सुंदर विश्वास होता है।

मनुष्य दूर होकर भी
बहुत पास महसूस कर सकता है,
और पास होकर भी
मीलों की दूरी महसूस कर सकता है।

रिश्ते बाँधने से नहीं,
विश्वास देने से बनते हैं।

जब कोई इंसान
आपके चेहरे पर यह पढ़ लेता है
कि आप उसे बाँधेंगे नहीं,
उसकी स्वतंत्रता नहीं छीनेंगे,
तो उसे कहीं जाने की जरूरत नहीं रहती—
वह खुद ही
आपके पास आकर बैठ जाता है।

क्योंकि सच्चा अपनापन
किसी को कैद नहीं करता,
उसे उड़ने की आज़ादी देता है।

और जिसे उड़ने की आज़ादी मिल जाए,
वह अक्सर
उसी के पास लौटकर आता है
जहाँ उसे
अपने होने का पूरा अधिकार मिलता है।

— रजनी
10 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile