विज्ञापन

नारी का संकल्प

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नारी का संकल्प
        
                                                    
                            

नारी का संकल्प हो तो,
झोपड़ी भी महल बन जाती है,
उसकी मेहनत और हौसले से
सूनी दुनिया भी सज जाती है।

वह चाहे तो मिट्टी से
सपनों का संसार बना दे,
अपने प्रेम और समर्पण से
हर कठिन राह आसान बना दे।

लेकिन जब आत्मसम्मान आहत हो,
तो वही नारी ठहर भी जाती है,
जिस महल को अपने हाथों से सजाया,
उसे भी पल भर में त्याग जाती है।

क्योंकि नारी के लिए
महल से बड़ा उसका सम्मान है,
जहाँ आत्मसम्मान सुरक्षित न हो,
वहाँ रहना भी उसके लिए अपमान है।
-रजनी
20 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all