विज्ञापन

ज़मीं पाँव नीचे न सर आसमाँ मुहब्बत की बस्ती बसाएं कहाँ

Pradeep Tiwari'Deep'

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़मीं पाँव नीचे न सर आसमाँ
        
                                                    
                            
मुहब्बत की बस्ती बसाएं कहाँ

नशे मन पे कैसी ये बिजली गिरी
नहीं आग का कोई नाम-ओ-निशाँ

मेरे पास तुमको मिलेगा भी क्या
ख़ला दिल जिगर है ख़ला है मकाँ

न तोड़ो यूं ग़ुन्चो को डाली से तुम
बिखेरो न गुल राह में गुल-फ़िशाँ

तुम्हें प्यार करना ही आता नहीं
चले देने हो इश्क़ का इम्तिहाँ

जवानी है पानी का इक बुलबुला
न कर हुस्न पर अब ज़ियादा गुमाँ

दवा बे असर है दुआ बे असर
लिखा इश्क़ में मौत है मेरी जाँ

बड़ी ख़ूबसूरत तेरी बज़्म है
मुसलसल सुख़न की बहे कहकशांँ

बुझाओ न उल्फ़त का तुम 'दीप' अब
दियों से ही रोशन है सारा जहाँ
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
 
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all