विज्ञापन

गुलाबी ठण्ड

Mridula Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भीग चुकी कचनारों से
        
                                                    
                            
ओस भरी दीवारों से
छज्जे की धूप से
फटक के बिखरी जैसे सूप से
लाज भरे आँचलों से
छन छन बिखरती दराजों से
महुआ के बाग से
ताल के उस पार से
आती कुछ प्राण सी
ठहरी हुयी एक सांस सी
गुलाबी सा रंग लिए
धानी चुनर लिए
वासंती सी हवा उङी
सतरंगी नृत्य नची
अल्हड सी बच्ची वो
सर्दी की दस्तक हो
खिड़की के सींखचों पे
पैरों फिसल गयी
सुबह उठी मंद उठी
दोपहर तक छिप गयी
सर्दी की ठंड जो
पल पल बदल गयी।।
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

13423 कविताएं

View Profile

Anshika Raina

2 कविताएं

View Profile