विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम मिलते हैं इंसान नहीं मिलता

कुमार प्रकाश

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नफरत के इस आलम में , सच्चा अरमान नहीं मिलता ,
        
                                                    
                            
हिंदू मुस्लिम मिलते है , कोई इंसान नहीं मिलता ।

झूठी तेरी इबादत है , झूठे तेरे सब वादे हैं
इक दूजे से ग़ैर करे , ये कैसे नेक इरादे हैं ,
मस्जिद में अल्लाह और , मंदिर में भगवान नहीं मिलता
हिंदू मुस्लिम मिलते हैं , कोई इंसान नहीं मिलता ।

बँट गये ईद दीवाली , बँट गये होली के रंग ,
घटिया कितनी सोच हुई , दिल हो गया कितना तंग ,
भगवत के श्लोकों में अब , कहीं कुरआन नहीं मिलता
हिंदू मुस्लिम मिलते हैं , कोई इंसान नहीं मिलता ।

अश्कों को दामन में भर , मुझसे पूछ रही हैं गंगा ,
और कितना लहु बहेगा , होगा आदम कितना नंगा
लाशों के ढ़ेर लगे हैं , इनको शमशान नहीं मिलता ।
हिंदू मुस्लिम मिलते हैं , कोई इंसान नहीं मिलता ।

धरती रोती रहती है , अंबर भी दिखता व्याकुल है ,
मानवता को कत्ल करे , बोलो तो ये किसका कुल है ,
मन में पीड़ा भरी पड़ी , कोई उत्थान नहीं मिलता ।
हिंदू मुस्लिम मिलते हैं , कोई इंसान नहीं मिलता ।

मासूमों की लाशों पर , जो सत्ता का खेल रचाये ,
उसको पहले मारो सब , जो नफरत का बीज लगाये ,
इससे बढ़कर अब इसका , कोई समाधान नहीं मिलता ,
हिंदू मुस्लिम मिलते हैं , कोई इंसान नहीं मिलता ।

#सर्वाधिकार सुरक्षित
कुमार प्रकाश
वाराणसी
9450915260   


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parvez Muzaffar

50 कविताएं

View Profile

Jatinder Malot

111 कविताएं

View Profile