विज्ञापन

जागृति-एक स्वयं की

Hari Shankar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ना अतीत का पीछा जहाँ
        
                                                    
                            
ना भविष्य की चिन्ता जहाँ
वर्तमान बैठा जहाँ
शांत साधु की तरह
ना विरह केवल मिलन
वंदन सच्चिदानंद का
अभिनंदन आनन्द का
ना राग और ना कोई द्वेष
जीत और ना कोई हार विशेष
निर्विकार निस्पृह
आकर्षण ना विरक्ति ही
जागृति एक स्वयं की
भीड़ से विराम है
स्वयं में विश्राम है
स्वर धूमिल होने लगें,
इच्छाएँ शोर करने लगें,
विचार उलझाने लगें,
संसार स्वयं से दूर ले जाने लगे
लौट आना तब अंतर्मन की देहरी पर
-हरिशंकर ‘हरि’
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

NIHALIKA K

53 कविताएं

View Profile

Om Gopal

1117 कविताएं

View Profile

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

कवि भानु

76 कविताएं

View Profile

prins murchale

133 कविताएं

View Profile

Babu Ratanpura

15 कविताएं

View Profile