विज्ञापन

जल : जीवन या सैलाब

Diksha kumre

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रकृति का रौद्र रूप देख
        
                                                    
                            
बेबसी का आलम छाया है,
किसी ने अपनी उम्मीदें खो दीं,
किसी ने संघर्ष को अपनाया है।
मेघ रिमझिम-रिमझिम बरसते हुए
धरती का आँचल भिगो रही हैं,
नदियाँ अपनी सीमाएँ लाँघकर
कहर बरसा रही हैं।
कहीं डूबे हैं घर, कहीं टूटे हैं सपने,
फिर भी आशा की किरणें
हौसलों को नई दिशा दे रही हैं।
एक ओर कुदरत का कहर है,
दूजी ओर किसानों का सवेरा है,
कुदरत की इस दोहरी तस्वीर को
आखिर कौन समझ पाया है?
जहाँ जल जीवन है,
वहीं जल सैलाब बन बैठा है।
-दीक्षा कुमरे
20 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all