विज्ञापन

मेरे दिल मेरे दिल टूटे दिल को मैं समझाऊं।

Dheeraj Porwal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल मेरे दिल मेरे
        
                                                    
                            
तुझको कैसे मैं समझाऊं?
धड़के तू जो अगर
उसकी यादों में खो जाऊं।

चाहत को बढ़ने दूं
या दिल को ही समझाऊं।
टूटे दिल जो मेरा अगर
कैसे उसको मैं समझाऊं।

दिल मेरे दिल मेरे टूटे दिल को मैं समझाऊं।

उन यादों का, उन वादों का क्या
जो तुमने दिल से किए?
दिल में जो मेरे तुम थे हमेशा
उस दिल को क्यू जख्म दिए?

तेरे प्यार की जरूरत नहीं
ना कोई चाहत मुझे।
दिल में खाली रहेगा वो हर एक कोना
प्यार जो करते तुझे।

दिल मेरे दिल मेरे
दिल मेरे दिल मेरे
तुझको दर्द मैं देता रहूं।
तुझको दर्द मैं देता रहूं।

दिल मेरे दिल मेरे
तुझको कैसे मैं समझाऊं?
धड़के तू जो अगर
उसकी धड़कन मैं बन जाऊं।

दर्द को बढ़ने दूं
या दर्द में खो जाऊं।
टूटे दिल को जोड़ूं अगर
या तुझसे ही जुड़ जाऊं।

मेरे दिल मेरे दिल टूटे दिल को मैं समझाऊं।

दिल मेरे दिल मेरे
तुझको कैसे मैं समझाऊं?
धड़के तू जो अगर
उसकी धड़कन मैं बन जाऊं।
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all