विज्ञापन

टूटे हुए दिलों पर कहे गए शेर...

रत्नेश मिश्र

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  हम ने सीने से लगाया दिल न अपना बन सका
मुस्कुरा कर तुम ने देखा दिल तुम्हारा हो गया
- जिगर मुरादाबादी

करूँगा क्या जो मोहब्बत में हो गया नाकाम
मुझे तो और कोई काम भी नहीं आता
- ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर

तुम मुझे छोड़ के जाओगे तो मर जाऊँगा
यूँ करो जाने से पहले मुझे पागल कर दो
- बशीर बद्र
विज्ञापन

जब भी आता है मिरा नाम तिरे नाम के साथ
जाने क्यूँ लोग मिरे नाम से जल जाते हैं
- क़तील शिफ़ाई

जिस को तुम भूल गए याद करे कौन उस को
जिस को तुम याद हो वो और किसे याद करे
- जोश मलसियानी

सिर्फ़ उस के होंट काग़ज़ पर बना देता हूँ मैं
ख़ुद बना लेती है होंटों पर हँसी अपनी जगह
- अनवर शऊर

हम हैं सूखे हुए तालाब पे बैठे हुए हंस
जो तअल्लुक़ को निभाते हुए मर जाते हैं
- अब्बास ताबिश

वीराँ-कदा-ए-दहर में क्या रक्खा है 'मुंज़िर'
कुछ दर्द के अफ़्साने तो कुछ टूटे हुए दिल
- बशीर मुंज़िर

फूट कर रोते हुए देख लिया है मुझ को
छेड़ने को मिरे हर-वक़्त है बरसात की बात
- रियाज़ ख़ैराबादी

दिल कोई मिलाता नहीं टूटे हुए दिल से
दुनिया में हमें जोड़ हमारा नहीं मिलता
- बेख़ुद देहलवी

मैं ने तो होंट सी लिए इस दिल को क्या करूँ
बे-इख़्तियार तुम को पुकारा कभी कभी
- असर लखनवी

दिल टूटा तो 'मीत' समझ में ये आया
इश्क़ वफ़ा सब एक पहेली निकली है
- अमित शर्मा मीत

अक़्ल उस हूर के चेहरे की लकीरों को अगर
आ मिटाती थी तो दिल और बना देता था
- मुस्तफ़ा ज़ैदी
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all