विज्ञापन

कोरोनावायरस - हाथ मिलाने से बचने को कहते हिदायती शेर

दीपाली अग्रवाल

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  आज तक बनते रहे हैं जो हमारे ज़ामिन
उन से हम हाथ मिलाने से भी महरूम रहे
- जगदीश प्रकाश
विज्ञापन

अजनबी रंग छलकता हो अगर आँखों से
उन से फिर हाथ मिलाने की ज़रूरत क्या है
- नदीम गुल्लानी

वक़्त के साथ 'सदा' बदले तअल्लुक़ कितने
तब गले मिलते थे अब हाथ मिलाया न गया
- सदा अम्बालवी

वो वक़्त का जहाज़ था करता लिहाज़ क्या
मैं दोस्तों से हाथ मिलाने में रह गया
- हफ़ीज़ मेरठी

वो कौन था जो हाथ मिला कर निकल गया
बरपा हिसार-ए-जिस्म में कोहराम क्यूँ हुआ
- हमदम कशमीरी

मेरी बर्बादी में था हाथ कोई पोशीदा
उस ने जब हाथ मिलाया तो मुझे याद आया
- हैरत फ़र्रुख़ाबादी

दुनिया तो हम से हाथ मिलाने को आई थी
हम ने ही एतिबार दोबारा नहीं किया
- अंबरीन हसीब अंबर
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rohit Sharma

57 कविताएं

View Profile