विज्ञापन

सूर्यकुमार पांडेय की हास्य कविता 'हँसी उड़ाओ मत लम्बू की'

दीपाली अग्रवाल

Hasya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

हँसी उड़ाओ मत लम्बू की 


लम्बा है तो इससे क्या
भले देखने में बिजली का
खम्भा है तो इससे क्या

हँसी उड़ाओ मत छोटू की
छोटा है तो इससे क्या
लम्बाई का उसके तन में 
टोटा है उससे क्या

हँसी उड़ाओ मत मोटू की
मोटा है तो इससे क्या
अधिक हेल्थ का उसके हिस्से
कोटा है इससे क्या

हँसी उड़ाओ मत पतलू की
पतला है तो इससे क्या
सींक-सलाई के जंगल से 
निकला है तो इससे क्या

लम्बू-छोटू-मोटू-पतलू
सब अपने सहपाठी हैं
सबके अपने-अपने गुण हैं
भले अलग क़द-काठी हैं


साभार- कविताकोश 
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile