मोहब्बतों में कोई तुम्हारा ये हाल कर दे तो क्या करोगे
बुला के घर में वो नाइन-वन-वन को काल कर दे तो क्या करोगे
ग्रीन कार्ड उस से ले रहे हो मगर नतीजा भी याद रखना
यहाँ की काली तुम्हारे चेहरे को लाल कर दे तो क्या करोगे
...और पढ़ें
ऊपर वाले बड़े मज़े से खींच रहे है माल मियाँ!
लेकिन हमको नहीं मयस्सर हर दिन रोटी-दाल मियाँ!
कैसा जश्न कहाँ की खुशियाँ , वो ही रोज़ रोज़ खटना
जीवन के प्रश्नों से जूझे अपना हर इक साल मियाँ !
गुण्डों ने जो पीट...और पढ़ें
मन, मैला, तन ऊजरा, भाषण लच्छेदार,
ऊपर सत्याचार है, भीतर भ्रष्टाचार।
झूटों के घर पंडित बाँचें, कथा सत्य भगवान की,
जय बोलो बेईमान की !
प्रजातंत्र के पेड़ पर, कौआ करें किलोल,
टेप-रिकार्डर में भरे, चमगादड़ के बो...और पढ़ें
ज़हर बीमार को मुर्दे को दवा दी जाए
है यही रस्म तो ये रस्म उठा दी जाए
वस्ल की रात जो महबूब कहे गुड नाईट
क़ाएदा ये है कि इंग्लिश में दुआ दी जाए
आज जलसे हैं बहुत शहर में लीडर कम हैं
एहतियातन मुझे तक़रीर...और पढ़ें
हमारे लाख मना करने पर भी
हमारे घर के चक्कर काटता हुआ
मिल गया भ्रष्टाचार
हमने डांटा : नहीं मानोगे यार
तो बोला : चलिए
आपने हमें यार तो कहा
अब आगे का काम
हम सम्भाल लेंगे
आप हमको पाल लीजिए
आप...और पढ़ें
तुम दलबदलू यार, तुम्हारे जलवे हैं
कुर्सी पर हर बार, तुम्हारे जलवे हैं
राजनीति से पहले इकदम पैदल थे
अब दर्जन-भर कार, तुम्हारे जलवे हैं
मरघिल्ले थे तुम अब सेहतमंद हुए
लोकतंत्र बीमार, तुम्हारे जलवे हैं...और पढ़ें
हार गए वे, लग गई इलेक्शन में चोट।
अपना अपना भाग्य है, वोटर का क्या खोट?
वोटर का क्या खोट, ज़मानत ज़ब्त हो गई।
उस दिन से ही लालाजी को ख़ब्त हो गई॥
कह ‘काका’ कवि, बर्राते हैं सोते सोते।
रोज़ रात को लें, हिचकियाँ रोते र...और पढ़ें
दिलों की राह पर आख़िर ग़ुबार सा क्यूँ है
थका थका मिरी मंज़िल का रास्ता क्यूँ है
सवाल कर दिया तिश्ना-लबी ने साग़र से
मिरी तलब से तिरा इतना फ़ासला क्यूँ है
जो दूर दूर नहीं कोई दिल की राहों पर
तू इस मरी...और पढ़ें
नेट ईजाद हुआ हिज्र के मारों के लिए
सर्च इंजन है बड़ी चीज़ कुँवारों के लिए
जिस को सदमा शब-ए-तन्हाई के अय्याम का है
ऐसे आशिक़ के लिए नेट बहुत काम का है
नेट फ़रहाद को शीरीं से मिला देता है
इश्क़ इंसान क...और पढ़ें
बहरों को फरियाद सुनाना, अच्छा है पर कभी-कभी
अंधों को दर्पण दिखलाना, अच्छा है पर कभी-कभी
ऐसा न हो तेरी कोई उंगली गायब हो जाए
नेताओं से हाथ मिलाना, अच्छा है पर कभी-कभी
बीवी को बंदूक सिखाकर तुमने रिस्की काम कि...और पढ़ें