मकर राशि के जातक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये अपने जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गंभीर और भावनाओं को छिपाने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से यदि कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।
उपाय
- मकर राशि के जातकों को रोजाना पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- साथ ही गरीबों को काला-सफेद दो रंगी कंबल दान करें।
- धन-समृद्धि के लिए मकर राशि के लोगों को तिजोरी में नीला रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।