Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करेंगे। सरकारी मामलों में आपकी काफी रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमय, दृढ़ निश्चयी और जुनूनी होते हैं। ये गहराई से सोचने वाले होते हैं और अपनी भावनाओं को आसानी से प्रकट नहीं करते। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही गुस्से वाले और शक करने वाले हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
लो, ने, नी, नू, या, यी
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने की कोशिश करेंगे। सरकारी मामलों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कुछ मौसमी बीमारियां आपका परेशान कर सकती है। आप परिवार में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन
उपाय
वृश्चिक राशि के लोगों को कष्टों के समय हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना चाहिए।
महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
वृश्चिक राशि के लोग हनुमान जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।