कर्क राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार से गहरा जुड़ाव रखने वाले होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और देखभाल करने वाले स्वभाव के होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक भावुक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ह, हे, हो, डा, ही, डो
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में नहीं आना है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। छोटे बच्चों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
उपाय
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास पंचमुखी दीपक जलाएं।
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चंद्र से जुड़ी चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।