कर्क राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार से गहरा जुड़ाव रखने वाले होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और देखभाल करने वाले स्वभाव के होते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये अत्यधिक भावुक हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ह, हे, हो, डा, ही, डो
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश अवश्य करेंगे। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों में चल रहे लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
उपाय
कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास पंचमुखी दीपक जलाएं।
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चंद्र से जुड़ी चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।