फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Sade Sati 2025: कुंभ राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, कम होगा साढ़ेसाती का प्रभाव

Sun, 23 Feb 2025 12:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Sade Sati 2025: 29 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shani Sade Sati 2025:  ग्रहों में शनिदेव का विशेष महत्व होता है। शनिदेव न्याय और कर्म के देवता हैं। यह व्यक्तियों के उनके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही आशीर्वाद या दंड देते हैं। जो व्यक्ति मेहनत और ईमानदारी से काम करता है शनिदेव की विशेष कृपा उसको मिलती है। जो लोग कमजोर और गरीबों को परेशान करते हैं शनि की टेढ़ी द्दष्टि उन पर रहती है। शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं और इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि के कुंभ राशि में गोचर करने के के कारण इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में होती है और इस समय साढ़ेसाती का दूसरा चरण कुंभ राशि वालों के ऊपर चल रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही कष्टकारी होता है। इस चरण में जातक को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस चरण में व्यक्ति के करियर में काफी उथल-पुथल रहती है और दुर्घटनाओं का योग भी बना रहता है। आइए जानते हैं कुंभ राशि पर कब से चल रही है शनि की साढ़ेसाती और कब तक रहेगी। 

विज्ञापन


कुंभ राशि पर साढ़ेसाती 
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। आपको बता दें इस समय शनि की साढ़ेसाती कुंभ राशि पर जारी है। 24 जनवरी 2023 से कुंभ राशि पर साढ़ेसाती लगी हुई है और 03 जून 2027 को खत्म होगी। आपको बता हैं कि 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर गुरू के स्वामित्व वाली राशि मीन में होगा, इससे कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण खत्म हो जाएगा और तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। 

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन


साढ़ेसाती का दूसरा चरण 
साढ़ेसाती तीन चरणों में होती है। एक चरण करीब ढाई वर्षो तक रहता है। इन चरणों में दूसरा चरण बहुत ही खतरनाक और कष्टकारी होता है। इस चरण में जातकों को तमाम तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। कार्यों में लगातार असफलताएं प्राप्त होती हैं। 29 मार्च के बाद से कुंभ राशि वालों को शनि की इस दूसरे चरण से राहत मिलेगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण खत्म होने से इनको काफी राहत मिलने की उम्मीद है। कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव होते हैं ऐसे में शनि की दूसरी साढ़ेसाती खत्म होने पर अचानक धन लाभ और कार्यों में सफलताएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। नौकरी में लाभ और प्रमोशन मिलना शुरू होगा। 
विज्ञापन


शनि को प्रसन्न करने के उपाय
शनिदेव को अनुशासन और न्याय बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में जो लोग अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं  उनके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है। वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काला तिल, उड़द दाल और सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए। शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन करना बहुत ही लाभकारी होता है। 

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें