Virgo Daily Horoscope: आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थी यदि कहीं बाहर किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप कोई पुराने गिले शिकवे में न उखाड़ें।
मंत्र जाप: कन्या राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री श्रीपतये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
उपाय: गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को फलों का दान अवश्य करें। अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच में भी आप फल बांट सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत पुण्य मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।