YouTube New Rules 2026: 24 August से हाेने वाले बड़े बदलाव, Video Views को लेकर किया एलान | YT Rules

Shruti
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉमShruti
Thu, 20 Aug 2026 04:51 PM IST

    यूट्यूब के अनुसार 24 अगस्त 2026 से वो अपने प्लेटफॉर्म पर व्यूज मापने के तरीके को बदलने जा रहा है। अब जैसे ही कोई यूजर वीडियो या लाइव ब्रॉडकास्ट प्ले करेगा, तुरंत उसके व्यू काउंट में इजाफा हो जाएगा। पहले यह कहा जाता था कि यूजर जब कम से कम 30 सेकंड तक वीडियो देखेगा, तभी एक व्यू काउंट होगा। लेकिन नए अपडेट में लॉन्ग-फॉर्म वीडियो (VOD), लाइव स्ट्रीम्स और शॉर्ट्स तीनों फॉर्मैट्स पर समान रूप से लागू होगा।