व्हाट्सएप ने 20 लाख भारतीयों के अकाउंट पर लगाई रोक, मासिक अनुपालन रिपोर्ट में दी जानकारी
मैसेजिंग सेवा कंपनी व्हाट्सएप ने इस साल 15 मई से 15 जून के बीच 20 लाख भारतीय खातों पर रोक लगाई जबकि इस दौरान उसे शिकायत की 345 रिपोर्ट मिली। कंपनी ने अपनी पहली मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी।