WhatsApp ने दिया झटका ! बैन किए 22 लाख अकाउंट्स

अमन शुक्ला
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉमअमन शुक्ला
Tue, 02 Nov 2021 06:10 PM IST
WhatsApp ने दिया झटका ! बैन किए 22 लाख अकाउंट्स

    वॉट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं, लोगों के चैटिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने के लिए एप मजेदार फीचर्स पेश करता रहता है. लेकिन इस बार वॉट्सएप नए फैसले के चलते चर्चा में है. वॉट्सएप ने 22 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है. वॉट्सएप ने एक मंथली रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है. 22 लाख यूजर्स का अकाउंट इसलिए बैन किया गया, क्योंकि उन्होंने नियम तोड़े थे. बाकी यूजर्स की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया. आइए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि किन कारणों से आपका अकाउंट बैन हो सकता है.